हेल्थ

मोटापा से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी! भारत में लॉन्च हुई वजन घटाने की दवा, इंजेक्शन लगते ही होने लगेगा वेट लॉस

Novo Nordisk Launches Weight loss Drug Wegovy in India: मोटापा आज सिर्फ एक शारीरिक समस्या नहीं, बल्कि कई बीमारियों की जड़ बन चुका है। लाखों लोग वजन घटाने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन अक्सर नतीजे निराशाजनक होते हैं। ऐसे में मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। वजन कम करने वाला दुनिया का लोकप्रिय इंजेक्शन अब भारत में भी लॉन्च हो चुका है। जान लें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी...

Image

Novo Nordisk Launches Weight loss Drug Wegovy in India

Novo Nordisk Launches Weight loss Drug Wegovy in India: अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, और डाइटिंग, एक्सरसाइज, या घरेलू नुस्खे अपनाकर भी वजन कम नहीं कर पा रहे हैं, तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब वजन कम करने का इंजेक्शन भारत में लॉन्च हो गया है, जिससे हफ्ते में सिर्फ एक डोज लेकर वजन घटाया जा सकता है। नोवो नॉर्डिस्क नाम की फार्मा कंपनी ने 'वेगोवी' (Wegovy) नाम की इस दवा को भारत में पेश किया है, जो पहले से ही अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में काफी पॉपुलर है। यह दवा मोटे लोगों के साथ-साथ टाइप-2 डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद मानी जा रही है।

भारत में लॉन्च हुआ वेट लॉस इंजेक्शन

नोवो नॉर्डिस्क कंपनी का 'वेगोवी' नाम का इंजेक्शन अब भारत में भी आ गया है। यह उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से मोटापे से परेशान हैं और किसी भी तरीके से वजन कंट्रोल नहीं कर पा रहे। यह दवा पहले अमेरिका और यूरोप में लॉन्च हो चुकी थी और अब भारतीय लोगों के लिए भी उपलब्ध हो गई है।

हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाना होता है इंजेक्शन

सबसे खास बात यह है कि इस दवा को हर दिन लेने की जरूरत नहीं होती। मरीज को इसे हफ्ते में बस एक बार इंजेक्शन के रूप में लेना होता है। धीरे-धीरे यह शरीर में हार्मोन को एक्टिव करके भूख कम करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम होने लगता है।

मोटापे और डायबिटीज दोनों में असरदार

यह इंजेक्शन खासकर उन लोगों के लिए है जो मोटापे के साथ-साथ टाइप-2 डायबिटीज से भी जूझ रहे हैं। इससे न सिर्फ वजन घटता है बल्कि ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। यानी एक दवा से दो फायदे मिलते हैं।

कैसे करता है काम यह इंजेक्शन

इस दवा में सेमाग्लूटाइड नाम का कंपाउंड होता है, जो शरीर में GLP-1 हार्मोन को एक्टिव करता है। ये हार्मोन भूख को कंट्रोल करता है और शरीर की एनर्जी बर्न करने की क्षमता को बढ़ाता है। इस प्रक्रिया से धीरे-धीरे वजन कम होता है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article