डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी रात में बार-बार आती है पेशाब, बार-बार टूटती नींद हो सकती है चेतावनी

Nocturia And frequent urinations:: क्या आप भी रात में बार-बार पेशाब के लिए उठते हैं? बता दें कि यह सिर्फ डायबिटीज का नहीं, बल्कि शरीर में चल रही कई अन्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। आइए डॉक्टर से जानते हैं ऐसा क्यों होता है।

Nocturia And frequent urinations: क्या आपकी नींद भी रात में एक-दो नहीं, बल्कि कई बार पेशाब जाने की वजह से टूट जाती है? अक्सर लोग इसे बढ़ती उम्र की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन हर बार ऐसा सोचना सही नहीं है। कभी-कभी शरीर हमें छोटी-छोटी परेशानियों के जरिए यह बताने की कोशिश करता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है।

Nocturia And  frequent urinations:

रात में बार-बार पेशाब आना कई बीमारियों का संकेत

हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. कौशिक अमनचारला के अनुसार, अगर रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसके पीछे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे सिर्फ उम्र का असर मानकर टालना ठीक नहीं है।

End of Feed