Packaged Fruit Juice is Harmful for Kids: फलों का जूस सेहत को फायदा पहुंचाता है और इंसान के शरीर को अंदर से ताकत देता है। आजकल बाजार में तमाम कंपनियों के पैकेट बंद जूस मिल रहे हैं जो असली होने का दावा करते हैं। आपको बता दें कि पैकेट वाला जूस सेहत को नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि जानकार लोग पैकेट बंद जूस की बजाय ताजा फलों का जूस पीने की सलाह देते हैं। स्कूली बच्चों के सेहत के लिए पैकेट बंद जूस बेहद खतरनाक है।
अक्सर देखा जाता है कि पैरेंट्स बच्चों के टिफिन में पैकेट बंद जूस रख देते हैं। पैरेंट्स को लगता है कि बच्चे को इस जूस को एनर्जी मिलेगी लेकिन असल में इससे एनर्जी मिलने की बजाय सेहत को नुकसान ज्यादा होता है। अगर आप उनके टिफिन में पैकेट बंद जूस रख रहे हैं तो सतर्क होने की जरूरत है।
पैकेज्ड जूस पीने के नुकसान
- पैकेट वाले जूस में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं। इससे शरीर में फैट तो बढ़ता ही है साथ ही नर्वस सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है।
- पैकेज्ड जूस का ज्यादा सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है।
- पैकेट वाले फलों का जूस ज्यादा मीठा होता है, इससे शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो सकती है।
- बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड जूस में तो एक्सट्रा चीनी मिलाई जाती है जिससे नियमित सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
- मार्केट में बिकने वाले पैक्ड और फ्लेवर्ड फ्रूट जूस में कैडमियम, कार्बनिक, आर्सेनिक और मरकरी या लेड पाया जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा असर डालता है।
- ट्रेटा पैक में बंद जूस में फलों का हिस्सा सिर्फ 25 फीसदी ही होता है। पैकेट बंद जूस पीने से गैस की समस्या, डायरिया, पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
