हेल्थ

वेट लॉस करना है तो रोज सुबह घर में बनाकर पिएं ये 4 ड्रिंक्स, बिना मेहनत पिघलने लगेगी शरीर में जमा चर्बी

Homemade Drinks For Weight Loss : यदि आप वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक सब ट्राई कर चुके हैं, तो आपको ये घरेलू ड्रिंक्स भी जरूर ट्राई करने चाहिए। आज हम आपको ऐसी 4 तरह घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो आपको वजन कम करने में काफी मदद कर सकती हैं।

Image

weight loss drinks

Homemade Drinks For Weight Loss : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज बढ़ता हुआ वजन लोगों की समस्या बन चुका है। ज्यादा वजन के कारण न केवल आपका लुक खराब होता है, बल्कि इससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आ जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपना वजन कंट्रोल में रखें। वेट लॉस के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज है उतना ही डाइट में बदलाव करना भी है। आज हम आपको वेट लॉस के लिए घर में बनी शानदार ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। जो आपके लिए असरदार फैट कटर साबित हो सकती हैं। आज हम आपको 4 घर में तैयार चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज कर सकती हैं।

अदरक की चाय

वेट लॉस के लिए अदरक की चाय काफी कारगर साबित होती है। ये आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। अदरक में मौजूद जिंजरोल फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। यदि वेट लॉस के लिए आप अदरक की चाय पीना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।

जीरा चाय

जीरा आपकी पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा ये आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है। शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके जीरा चाय आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना देता है। इसे बनाने के लिए 2 कप पानी में 1-2 चम्मच जीरा कूटकर डालें और उबालें। पानी आधा रह जाने पर इसे छान लें और इसमें 1 चुटकी सेंधा नमक डालकर पिएं।

ब्लैक टी

वेट लॉस के लिए ब्लैक टी का सेवन काफी कारगर साबित होता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स बॉडी में जमा फैट को तेजी से कम करने में कारगर होते हैं। ब्लैक टी का सेवन करने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपकी वेट लॉस की स्पीड भी बढ़ जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article