हेल्थ

ये है मूंगफली खाने का सबसे अच्छा तरीका, इस तरह खाने पर दिल रहेगा दुरुस्त, हड्डियों को भी मिलेगी ताकत

Moongfali Khane ka Best Tareeka: मूंगफली खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। अगर आपको भूनकर या कच्ची मूंगफली खाना पसंद है तो ये जानकारी आपके बहुत काम आएगी। प्रोटीन के बेस्ट नेचुरल सोर्स में मूंगफली को गिना जाता है। जानें कैसे इससे ज्यादा से ज्यादा फायदा पाया जा सकता है।

Image

moongfali khane ka sabse acha tareeka kya hai

Moongfali Khane ka Best Tareeka: प्रकृति ने हमें कई तोहफे दिए हैं, जिनका सेवन करके या अमल में लाकर हम स्वस्थ चित्त और प्रसन्न रह सकते हैं। इसके लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है और न ही ज्यादा आडंबर की। अगर आपको प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स खाना है तो मूंगफली खाएं। लेकिन इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है - जानें इस बारे में

मूंगफली खाने का बेस्ट तरीका

अगर आप रोज सुबह एक मुट्ठी अंकुरित मूंगफली खाते हैं तो यह आपके शरीर के लगभग हर अंग के लिए फायदेमंद है। ये प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है जो आपको कई तरीके से हेल्दी रखता है।

पेट के लिए लाभदायक

कहते हैं पेट साफ तो हर रोग दफा मगर अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी खाने न तो पेट को साफ होने देते हैं और न ही रोग दफा होते हैं। ऐसे में फाइबर से भरपूर अंकुरित मूंगफली का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लिहाजा कब्ज, अपच और वात जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। आयुर्वेद भी अंकुरित मूंगफली को स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानता है।

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार मूंगफली और अंकुरित मूंगफली दोनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं।

Peanuts for Heart Health

Peanuts for Heart Health

दिल को रखे दुरुस्त

पेट ही नहीं बल्कि दिल के लिए भी अंकुरित मूंगफली फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर के साथ ही पोटैशियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है, ऐसे में दिल ठीक से काम करता है और आपकी सुनता है।

डायबिटीज में फायदा

खानपान को लेकर मधुमेह के रोगियों को काफी सचेत रहना पड़ता है। लेकिन मूंगफली के सेवन से पहले उन्हें सोचना नहीं पड़ता। उनके लिए अंकुरित मूंगफली बेहद लाभदायक है। खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। अंकुरित मूंगफली में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो नियंत्रित करने में मदद करता है।

हड्डी में भरे ताकत

पोषक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंगफली में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। अंकुरित मूंगफली का नियमित रूप से सेवन करने से हड्डियां लोहे सी मजबूत बनती हैं। जोड़ों के दर्द, झनझनाहट के साथ ही कमजोरी को दूर भगाने में भी यह फायदेमंद होती है।

मोटापा भगाए

जिम में घंटों पसीना बहाने और खान-पान के बाद भी वजन का बढ़ना नहीं रुक रहा है तो अंकुरित मूंगफली खाना चाहिए। इसमें ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है जो आपके मोटापे की समस्या से निजात दिलाता है। अंकुरित मूंगफली में प्रचुर मात्रा में फॉलेट और विटामिन बी भी पाई जाती है, जो बालों से संबंधित समस्या को कम करते हैं। बाल बढ़ाने में मदद करने के साथ ही यह बालों को मजबूती भी देता है।

इनपुट : आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article