हेल्थ

Health Tips: बारिश में भीगने से पड़ सकते हैं बीमार, सर्दी, खांसी और जुकाम की जकड़न से बचने के लिए करें ये 5 काम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 1, 2023, 12:36 PM IST

देश भर में मानसून ने दस्तक दे दिया है और लगभग हर जगह-जगह बारिश भी शुरू हो चुकी है। मानसून अपने साथ हरियाली तो लाता है लेकिन इस मौसम में लोग भी सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

Image

बारिश में तुरंत करें ये 5 काम

Health Tips: देश भर में मानसून ने दस्तक दे दिया है और लगभग हर जगह-जगह बारिश भी शुरू हो चुकी है। मानसून अपने साथ हरियाली तो लाता है लेकिन इस मौसम में लोग भी सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। मानसून में होने वाली बरसात कई सारी बीमारियों की वजह भी बन जाती है। तेज बारिश में भीगने की वजह से लोग सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसे ही सेहतमंद टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बारिश में भीगने के तुरंत बाद जरूर अपनाएं।

बारिश में तुरंत करें ये 5 काम

सिर को ढकें

सर्दी, जुकाम की समस्या से बचने के लिए आप सबसे पहले सिर को ढकें। अगर आप कही जा रहे हैं और अचानक से तेज बारिश होने लगे तो सबसे पहले अपने सिर को ढकें क्योंकि बारिश का पानी सिर पर पड़ने से ठंडक लगती है और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो तुरंत ड्रायर या तौलिया से सर को सुखा लें।

तुरंत कपड़े बदलें

अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो कपड़े बदलें। भीगे हुए कपड़े पहनने से आपको ठंड लग सकती है जिससे आपको सर्दी-जुकाम और खांसी जकड़ सकता है। भीगे कपड़े पहने रहने से फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।

अदरक वाली चाय

बारिश में भीगने के बाद सबसे पहले कपड़े बदलें और फिर अदरक वाली चाय पिएं। इससे शरीर गर्म रहेगा और सर्दी जुकाम का खतरा कम रहेगा।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध शरीर को गर्माहट पहुंचाता है और साथ ही वायरल इंफेक्शन से शरीर को बचाता है। वहीं अगर आप पूरे मानसून हल्दी वाला दूध पीते हैं तो आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाएं

बारिश में भीगने की वजह से कई बार बैक्टीरिया शरीर पर रह जाते हैं। ऐसे में इंफेक्शन से बचने के लिए आप कपड़े बदलने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाएं। एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगाने से आप स्किन एलर्जी और इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से दाद, खाज और खुजली की समस्या भी नहीं होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article