हेल्थ

Monsoon 2023: मानसून में बढ़ जाता है स्किन इंफेक्शन का खतरा, ऐसे खुद को रखें महफूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 29, 2023, 11:07 AM IST

Skin Care Tips: मौसम में बदलाव के साथ ही त्वचा पर कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं। कोलेजन की कमी से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। आइये जानते हैं कि मानसून में स्किन का ख्याल कैसे रखें-

Image

मानसून आपकी त्वचा को कैसे प्रभावित करता है?

Photo : iStock

Monsoon Skin Care: मानसून के दौरान जब वातावरण में नमी अधिक होती है और नमी/उमस के कारण लोगों को पसीना आता है, तो इससे त्वचा पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे खुजली होने लगती है। ऐसे में अगर आप बाजार में मिलने वाले घमौरियों के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे तुरंत राहत तो मिल जाती है, लेकिन समस्या दोबारा खड़ी हो जाती है। इससे राहत पाने के लिए ये 5 घरेलू उपाय अपनाने से फायदा हो सकता है।

बेकिंग सोडा और नींबू

बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट त्वचा की एलर्जी से राहत दिलाने में काफी मददगार हो सकता है। फायदे के लिए एक चौथाई कप नींबू के रस में 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर छोड़ दें। इस उपाय को लगभग एक हफ्ते तक दिन में कई बार दोहराएं। इस पेस्ट से एलर्जी जल्द ही दूर हो जाएगी।

नारियल का तेल

आप नारियल तेल का उपयोग करके मानसून त्वचा एलर्जी से तुरंत राहत पा सकते हैं क्योंकि यह एक उपचार एजेंट के रूप में कार्य करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा की एलर्जी से जल्द छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए प्रभावित जगह पर नारियल के तेल से हल्के हाथों से कुछ देर तक मसाज करें।

नीम की पत्तियां

नीम की पत्तियों में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये गुण विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं, फंगस और वायरस को दूर रखने में मदद करते हैं, जो त्वचा की एलर्जी का कारण बन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें, फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एलर्जी को दूर करने के साथ-साथ संक्रमण से भी बचाते हैं। फायदे के लिए एक कप गर्म पानी में सेब का सिरका डालकर अच्छी तरह मिला लें, फिर इस मिश्रण में कॉटन बॉल डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर त्वचा को साफ पानी से धो लें। जब तक त्वचा की एलर्जी बनी रहे तब तक इस प्रक्रिया को रोजाना 2 बार दोहराएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article