Music Therapy: आजकल डिप्रेशन एक आम समस्या हो गई है। 50 से 70 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो इसका शिकार होते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आप इस समस्या से जल्द ही बाहर आ सकते हैं। जी हां, इसका एक आसान तरीका है म्यूजिक। म्यूजिक एक ऐसी थेरेपी है जो आपके मन और दिमाग को शांत भी करता है और आपका काम में मन भी लगाता है। अगर आपको डिप्रेशन है तो आप अकेलेपन का शिकार सबसे पहले होंगे। ऐसे में आपके लिए म्यूजिक थेरेपी सबसे अच्छी है। इसके जरिए आपका ध्यान दूरी और रहेगा और आप अपने अकेलेपन को पूरी तरह से भूल जाएंगे।
संगीत से दूर करें तनाव। फोटो फेसबुक के सौजन्य से।
डिप्रेशन के खतरे को करता है कम
एक रिपोर्ट के अनुसार, म्यूजिक डिप्रेशन के खतरे को काफी कम कर देता है। जिसके कारण आपकी एन्जाइटी का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इसलिए म्यूजिक थेरेपी को जरूर ट्राई करें।
दिमाग शांत रहता है
वैसे तो म्यूजिक आपके दिमाग को एक्टिव करता है। लेकिन अगर आप धीमा म्यूजिक सुनेंगे तो वो आपके दिमाक और मन को पूरी तरह से शांत रखेगा। जिसके कारण आपकी सोचने की शक्ति बढ़ जाएगी साथ ही आप नेगिटिव की जगह पॉजिटिव बातों की ओर ज्यादा ध्यान देंगे। इसके अलावा आपका काम में भी मन लगना शुरू हो जाता है। जिससे आप सबकी और आकर्षित होने लगते हैं।
मानसिक तनाव को पूरी तरह करता है खत्म
अगर आप दिन में कुछ समय के लिए म्यूजिक सुन लेंगे तो वो आपके मानसिक तनाव को पूरी तरह से खत्म कर देगा। जिसके कारण आपका मूड भी अच्छा रहेगा और आपका स्वास्थय भी।
डिप्रेशन को खत्म कर लाता है पॉजिटिव फील
म्यूजिक सुनने से आपका मन और दिमाग शांत हो जाता है। जिसके कारण आपके अंदर मौजूद नेगिटिविटी खत्म हो जाती है और पॉजिटिविटी आ जाती है। जिसके कारण आप काफी अच्छा और स्वस्थ फील करने लगते हैं।
ये काफी अच्छा और बेहतरीन तरीका है डिप्रेशन से बाहर आने का। इसको नाही करने के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है और ना ही कही जाना पड़ता है। जिसके कारण आप आसानी से डिप्रेशन से बाहर आ जाते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
