Mental Health Tips: शरीर थक जाता है, लेकिन दिमाग क्यों नहीं रुकता? जानिए रात में ज्यादा सोचने की असली वजह

Mental Health Tips: कई बार शरीर आराम करना चाहता है, लेकिन दिमाग मानो ऑफ होने का नाम ही नहीं लेता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेले नहीं हैं।

Mental Health Tips: आपके साथ भी कभी ना कभी पूरा दिन काम करने के बाद ऐसा हुआ होगा कि शरीर बुरी तरह थक गया है। आंखें भारी हो गई होंगी और ऐसा लगा होगा कि बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाएगी। लेकिन जैसे ही आप सोने की कोशिश की होगी दिमाग अचानक एक्टिव हो गया होगा। आंखे बंद करते ही कभी पुराने किस्से याद आने लगे होंगे, कभी भविष्य की चिंता सताने लगी होगी और कभी ऐसी बातें याद आती होंगी जिनके बारे में पूरे दिन आपने सोचा भी नहीं होगा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं।

जानिए रात में ज्यादा सोचने की असली वजह (फोटो: AI)

जानिए रात में ज्यादा सोचने की असली वजह (फोटो: AI)

रात में अचानक क्यों बढ़ जाती है सोच

काम, पढ़ाई, फोन कॉल, सोशल मीडिया और दूसरी जिम्मेदारियों में दिनभर हमारा ध्यान बंटा रहता है। लेकिन, रात में जब सब कुछ शांत हो जाता है, तो दिमाग का एक हिस्सा ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जो हमें अपने बारे में सोचने, पुरानी बातों को याद करने और भविष्य की कल्पना करने के लिए प्रेरित करता है। यही वजह है कि जैसे ही हम बिस्तर पर पहुंचते हैं, दिमाग में विचारों की ट्रेन दौड़ने लगती है।

End of Feed