डाइट की कमी नहीं, पेट का एसिड कम होने से भी बन सकते हैं एनीमिया के मरीज, एक्सपर्ट ने बताई वजह

Low Stomach Acid And Anemia: अगर आयरन की गोलियां और आयरन से भरपूर खाना खाने के बाद भी शरीर में आयरन की कमी दूर नहीं हो रही है, तो इसकी वजह सिर्फ डाइट नहीं हो सकती, जानिए इसका असली कारण।

Low Stomach Acid And Anemia: अगर आप लंबे समय से आयरन की गोलियां खा रहे हैं, हरी सब्जियां, दाल और दूसरी आयरन वाली चीजें भी खा रहे हैं, लेकिन फिर भी रिपोर्ट में आयरन की कमी बनी हुई है, तो सिर्फ खाने को इसका दोष देना सही नहीं होगा। कई बार परेशानी इस बात की नहीं होती कि आप कितना आयरन ले रहे हैं, बल्कि इस बात की होती है कि आपका शरीर उसे अपना भी पा रहा है या नहीं। हेल्थ इंफ्लुएंसर, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस कोच अक्षय एस शेट्टी के मुताबिक, इसके पीछे पेट में बनने वाले एसिड की कमी भी एक वजह हो सकती है। आइए जानते हैं यह कैसे आपके आयरन के अवशोषण में बाधा बनती है।

Low Stomach Acid And Anemia

पेट का एसिड कम होने से भी हो सकता है एनीमिया

हर बार कमी की वजह डाइट नहीं होती

अक्सर जब किसी की रिपोर्ट में आयरन कम आता है, तो उसे ज्यादा आयरन खाने या सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर महीनों बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, तो सिर्फ आयरन की मात्रा बढ़ाने से काम नहीं चलेगा। पहले यह समझना जरूरी है कि शरीर उस आयरन का इस्तेमाल कर भी पा रहा है या नहीं।

End of Feed