हेल्थ

दिल की सेहत के लिए खतरनाक है ज्यादा देर तक बैठना, अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

यदि आप काम के दबाव के चलते लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो आपका ये दबाव आपका दिल नहीं झेल पाता है। जी हां आपको बता दें कि एक ही जगह पर बैठे रहने से आपके दिल की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। इस बात का खुलासा हाल ही में हुए एक शोध में हुआ है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

office sitting side effects

Photo : iStock

यदि आप ऑफिस या घर में बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो आपको आज ही अपनी इस आदत को बदल लेना चाहिए। जी हां आपको बता दें कि अमेरिका में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ज्यादा देर तक एक जगह पर बैठे रहने से आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्या पैदा हो सकती है। आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में हर 4 में से 1 व्यक्ति औसतन दिन में 8 घंटे से ज्यादा एक जगह बैठे हुए बिताता है। वहीं शोध में बताया गया है कि हार्ट रोगों के बढ़ने का कारण यह लंबी सिटिंग हो सकती है। यह आपके लिए हार्ट अटैक और हार्ट फेल्योर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। आइए जानते क्या कहते हैं रिसर्च के आंकड़े...

कहां हुआ शोध?

अमेरिका के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किए इस अध्ययन में लगभग 89,530 लोगों को शामिल किया। इन लोगों की दैनिक दिनचर्या की गतिविधियों के अध्ययन को शोध में ट्रैक किया गया। जिसमें उनके लेटने-बैठने और आराम करने की स्थितियां मुख्य रूप से शामिल थीं। इसके साथ ही उनकी शारीरिक गतिविधियों को भी अध्ययन के दौरान ट्रैक किया गया।

कितनी देर बैठना है खतरनाक?

आठ साल के लंबे अंतराल तक चले इस अध्ययन के मुताबिक जो लोग रोजाना दिन में 10.6 घंटे या उससे अधिक समय तक बैठते हैं या आराम की स्थिति में रहते हैं, उनके दिल की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में पाया गया कि जो लोगों ने 10.6 घंटे से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठे रहे, उन्हें हार्ट अटैक और हृदय रोग से मौत का खतरा लगभग ज्यादा 40% रहता है।

कैसे करें बचाव?

अध्ययन में बताया गया कि इस शोध में शामिल जिन लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी को शामिल किया था। उन्हें हार्ट रोगों से खतरा काफी कम पाया गया। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जो लोग 7 दिन में लगभग 150 मिनट एक्सरसाइज करते हैं उन्हें हार्ट रोगों का खतरा लगभग 15% तक कम हो जाता है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article