हेल्थ

Kids Diet: बच्चों के दिमागी विकास के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं खाएंगे मात

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 11, 2023, 03:34 PM IST

Kids Diet: आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, जो बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने और ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आज के इस कॉम्पिटिशन के दौर में ये जरूरी भी है कि आपके बच्चे का मानसिक विकास सही तरीके से हो।

Image

Kids Diet: बच्चों के दिमागी विकास के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं खाएंगे मात

Best Diet for Kids: आज के इस कॉम्पिटिशन के दौर में ये जरूरी भी है कि आपके बच्चे का मानसिक विकास सही तरीके से हो। बच्चों के सही मानसिक विकास के लिए कई चीजें काफी अहम होती हैं जिसमें भोजन भी शामिल है। अगर बच्चे को सही भोजन नहीं मिलेगा तो मानसिक विकास ठीक प्रकार से नहीं होगा। इसके लिए उसकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे उनके दिमाग को पोषण मिले और मेमोरी शार्प हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, जो बच्चों की ब्रेन पावर को बढ़ाने और ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

ड्राई फ्रू्ट्स हैं फायदेमंद

कहते हैं बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। दिमाग के विकास के लिए बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बच्चों के दिमाग के विकास के लिए उन्हें काजू, किशमिश, बदाम, पिस्‍ता, अखरोट खिलाए जाने चाहिए।

दही का सेवन

बच्चों के दिमाग के विकास के लिए डाइट में दही को शामिल किया जाना चाहिए। नियमिन रूप से दही खाने से ब्रेन सेल्स फ्लेक्सिबल होते हैं। इससे दिमाग को संकेत मिलने और उन पर काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

अंडा खाना चाहिए

अंडा विटामिन्‍स, कैल्शियम, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो ब्रेन डेवलपमेंट के लिए जरूरी वस्तु है। बच्चे का दिमाग बढ़ाने के लिए अंडा बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्रेन सेल्स का विकास करने और मेमोरी तेज करने में हेल्‍प करता है।

मछली

दिमाग तेज करने के लिए जब डाइट का सवाल आता है तो मछली का उदाहरण दिया जाता है। मछली में बहुत मात्रा में विटामिन डी और ओमेगा 3 होता है, जो बच्चों के दिमाग का विकास करने में सहायक है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article