Bhagyashree Skin Care Tips: कई मशहूर हस्तियां चमकती और कोमल त्वचा पाने के लिए घर के नुस्खे का सहारा लेती हैं। आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेसस भी इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ ग्लोइंग स्कीन पाने के लिए अपने पसंदीदा टिप्स और ट्रिक्स साझा कर रही हैं। ऐसे एक्ट्रेस जी लिस्ट में भाग्यश्री का भी नाम जुड़ गया है।
"मैंने प्यार किया" फिल्म की एक्ट्रेस ने आपकी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट से पर्दा उठा दिया है। उनकी दमकती और चमकती स्किन के पीछे केसर का कमाल है। भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किचन में मौजूद इस चीज के बारे में बताया है वह इसका कैसे इस्तेमाल करती हैं। आइये जानते हैं केसर का सेवन करने से हमारे शरीर को किस तरह का लाभ मिल सकता है।
बता दें कि केसर दुनिया का सबसे महंगा मसाला है। क्योंकि इसके उत्पादन में काफी मेहनत लगती है और इसकी खेती बहुत कम जगहों पर की जाती है। यहां हम आपको पानी के साथ केसर के उपयोग और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए इसे पानी के साथ कैसे इस्तेमाल करें और इसके क्या फायदे हैं?
केसर का पानी कैसे बनायें
भाग्यश्री ने वीडियो कैप्शन के साथ पोस्ट किया, “क्या आप बेहतरीन स्किन का राज (5 Beauty Tips To Steal From Bhagyashree) जानते हैं? केसर एंटीऑक्सीडेंट का एक पावरहाउस है जो स्किन सेल्स की लाइफ और शाइनिंग को बढ़ावा देता है और साथ ही स्किन डिजाइन में भी सुधार करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा गिलास गर्म पानी में लगभग 3 से 4 केसर मिलाएं और इसे हर सुबह पिएं और ग्लो देखें।”
इसके अलावा दो से तीन केसर लें और इसे रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। इसका सेवन सुबह खाली पेट करें। अगर आप इसका सेवन रात में करना चाहते हैं तो सुबह इसे पानी में भिगो दें। आप चाहें तो इस पानी में बादाम, इलायची, शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
केसर में पाए जाने वाले तत्व
केसर में प्रोटीन, मैंगनीज, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इस कारण यह कई तरह की समस्याओं में उपयोगी है। अगर आप खूबसूरत और चमकदार त्वचा चाहते हैं तो रोजाना केसर का पानी पी सकते हैं।
