हेल्थ

यूपी में 20 साल बाद फिर मिला इस खतरनाक बीमारी का मरीज, जानें क्या है रोग और कैसे हैं लक्षण

Kala Azar Cases in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाल ही में एक गंभीर बीमारी की मरीज समाने आये है। चिंता की बात ये है कि इस बीमारी का मरीज बीते 20 साल में पहली बार सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। आइए जानते हैं कौन सी है ये बीमारी और कैसे हैं लक्षण?

Image

kala azar patients in up

Photo : iStock

Kala Azar Disease: देश में एक बार फिर से एक खतरनाक बीमारी ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इलाके से एक 'कालाजार' का मरीज सामने आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस बीमारी का मरीज लगभग 20 साल में पहली बार देखने को मिला है। लखनऊ के एक 17 साल के लड़के में इस बीमारी के लक्षण सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में मरीज के घर के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया है। हालांकि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे कहा जाए कि यह रोग किसी और देश ये हमारे यहां पहुंचा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने किया दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, लखनऊ के त्रिवेणी नगर इलाके में कालाजार रोग का एक मामला हाल ही में सामने आया है। जिसमें सामने आए मरीज की उम्र महज 17 साल बताई जा रही है। डॉक्टर्स की मानें तो लगभग एक महीने से ज्यादा समय से उसे हल्का बुखार लगातार बना हुई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल मरीज स्थिर है और उसका इलाज घर पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की एक टीम ने मंगलवार को मरीज के घर पहुंच उसका चेकअप किया। जिसके बाद उस इलाके में बीमारी को रोकने का माइक्रो प्लान एक्टिवेट कर दिया गया है।

क्या है कालाजार रोग?

कालाजार एक बेहद गंभीर बीमारी है जो लीशमैनिया पैरासाइट की वजह से होती है। इस बीमारी के मामलों की बात करें तो यह मुख्य रूप से मध्य पूर्व, अफ्रीका, भारत और दक्षिण अमेरिका में पाई जाती है। हालांकि अब भारत मे इस बीमारी के मामले सामने नहीं आते हैं, लेकिन 20 साल बाद आए इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है।

कालाजार के लक्षण

कालाजार के कुछ लक्षण एकदम सामान्य होते हैं, जैसे- बुखार, थकान, वजन कम होना। लेकिन इसके कुछ लक्षण एनीमिया, त्वचा का कालापन, लिवर और प्लीहा में सूजन, हड्डियों में दर्द, खांसी जैसे गंभीर हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article