हेल्थ

कथावाचक जया किशोरी ने 15 दिनों में खुद को कर लिया था फिट, जानिए कैसे किया था वेट लॉस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 29, 2023, 11:09 PM IST

Jaya Kishori Diet: मशहूर कथावाचिका जया किशोरी पहले उतनी खूबसूरत और आकर्षक नहीं थीं जितनी आज दिखती हैं। जया किशोरी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। आइये जानते हैं कि जया किशोरी ने अपना वजन कैसे कम किया -

Image

Jaya Kishori diet Chart: कथावाचक जया किशोरी ने बताया कैसे घटाया वजन (Image: Instagram/@iamjayakishori)

Jaya Kishori Diet Plan: मशहूर कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके बोलने के अंदाज और भजनों की सराहना भारत से लेकर विदेशों तक की जाती है। इसके अलावा जया किशोरी अपनी फिटनेस के कारण भी चर्चा में रहती हैं। जया किशोरी के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। दरअसल, जया किशोरी आज जितनी स्लिम और खूबसूरत दिखती हैं, वह पहले कभी ऐसी नहीं दिखती थीं। एक समय ऐसा भी था जब जया का वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने सिर्फ 15 दिनों में अपना वजन कम किया था।

जया किशोरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने सिर्फ 15 दिनों में अपना वजन कम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना डाइट प्लान भी शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने फिट से फिट तक का सफर तय किया। जया किशोरी ने आगे कहा कि वजन कम करने के लिए शुरुआत में मैंने क्रैश डाइट फॉलो की। मुझे जल्द ही इसका पछतावा हुआ। मैंने लगभग कोई सॉलिड फूड नहीं खाया। जिससे मेरा वजन तो कम हो रहा था, लेकिन दूसरी तरफ मेरी सेहत भी खराब हो रही थी। मेरे दिमाग पर असर पड़ा, उसने काम करना बंद कर दिया। मैं किसी भी काम पर फोकस नहीं कर पा रही थी। मुझे किताबों में भी कोई दिलचस्पी नहीं थी'।

इसके साथ ही जया किशोरी ने कहा, 'जब यह सब बढ़ गया तो मुझे एहसास हुआ कि यह रणनीति सही नहीं है। अगर शरीर को जरूरी चीजें नहीं मिलेंगी तो दिमाग बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। इसके बाद मैंने एक नई तकनीक अपनाई। कथावाचक ने कहा, मैंने सोचा था कि मैं अपने खान-पान का ध्यान रखूंगी। मैं जंक फूड बिल्कुल नहीं खाऊंगी'।

इसके अलावा जया किशोरी ने बताया, 'वह 98 से 99 प्रतिशत सात्विक भोजन करना पसंद करती हैं। उन्हें चावल और बेसन अधिक पसंद है। इसके अलावा वे पसंदीदा खाना भी कम ही खाती हैं। साथ ही वजन घटाने के दौरान शुगर भी नियंत्रित कर रही थीं। इसके अलावा जया किशोरी अपनी डाइट में गेहूं से ज्यादा बाजरे की रोटियां खाती रहीं, जो वजन घटाने में काफी फायदेमंद साबित हुआ।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article