हेल्थ

How to improve Hemoglobin: अगर शरीर में हो रही है खून की कमी, तो आज से ही डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 27, 2023, 12:22 PM IST

How to improve Hemoglobin: बॉडी में खून की कमी के कारण वजन कम हो जाता है और थकान से लेकर आप बेहोश तक हो सकते हैं। वहीं अगर समय रहते आपने इस कमी को पूरा नहीं किया तो ये भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

Image

Blood Rich Foods: शरीर में खून की कमी होने पर जरूर खाएं ये चीजें।

Photo : iStock

How to improve Hemoglobin: आज के समय में खानपान और बदलते लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण शरीर में खून (Blood) की कमी होना अब एक आम समस्या हो गई है। अगर शरीर में खून की कमी (Anaemia) होती है तो इंसान कमजोर हो जाता है और उसे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही शरीर में खून की कमी के कारण वजन (Weight) भी कम हो जाता है और थकान से लेकर आप बेहोश भी हो सकते हैं। अगर समय रहते इस कमी को पूरा नहीं किया गया तो ये भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें (Eat these things to complete the lack of blood in body)

अनार (Pomegranate)

शरीर में खून की कमी को ठीक करने के लिए आपको दिन में कम से कम एक बार अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में आयरन भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो खून बनाने के लिए एक आवश्यक तत्व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

अंगूर (Grapes)

आपको लगभग हर दिन अंगूर का सेवन करना चाहिए। जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं, उन्हें भी अपनी डाइट में अंगूर को शामिल करना चाहिए। अंगूर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

सेब (Apple)

सेब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी को भी दूर करता है। साथ ही ये एनीमिया में बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोजाना एक सेब खाते हैं तो ये शरीर की कई समस्याओं को दूर रखता है।

चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के सबसे बढ़िया तरीकों में से एक है। आप इसे सलाद या जूस के तौर पर दिन में खा सकते हैं। दिन में एक चुकंदर खाने से आपको एनीमिया से लड़ने में मदद मिलती है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article