Health Tips for Monsoon: बदलते मौसम के कारण अक्सर हमारे शरीर में बार-बार दर्द होता रहता है। बहुत से लोगों को मौसम बदलने के साथ ही कमर दर्द, घुटनों में दर्द या बदन दर्द की शिकायत हो जाती है। ऐसे में कई बार हम बिना सोचे पेन किलर खा लेते हैं, पेल किलर हमें तुरंत आराम तो दे देता है लेकिन उसका प्रभाव हमारी किडनी पर पड़ता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि हर छोटे मोटे दर्द में पेल किलर नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घरेलू उपचार के जरिये दर्द से आराम कैसे पाया जा सकता है, आइये जानते हैं बदलते मौसम में हाथ-पैर और कमर के दर्द से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है-
अच्छे से मालिश करें
मालिश हमेशा से एक बेहतरीन ऑप्शन रहा है। यदि शरीर के किसी भी हिस्से में कहीं भी दर्द होता था तो हमारी नानी या दादी पहले मालिश करती थी। ऐसे में यदि दर्द से राहत पाना है तो मालिश करना एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। मालिश करने के लिए सरसों का तेल, नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेहतर परिणाम पाने के लिए तेल को गर्म करके मालिश करना चाहिए।
गर्म पानी से स्न्नान करें
कमर, गर्दन, पीठ जैसे हिस्सों में दर्द हो तो गर्म पानी से नहाएं। गर्म पानी से स्नान करना आपकी मांसपेशियों के लिए बहुत आरामदायक हो सकता है। इससे शरीर में दर्द की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी से नहाने के लिए सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी भरें। इसके बाद कुछ देर तक इस पानी से स्नान करें। ऐसा करने से आपको दर्द से काफी राहत मिलेगी।
हल्दी का सेवन करें
शरीर में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए हल्दी का सेवन किया जा सकता है। हल्दी में मौजूद उसके खास गुणों के कारण दर्द से राहत मिलती है। इसके लिए आप हल्दी को दूध में उबालकर भी पी सकते हैं या भोजन के साथ या चाय के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में होने वाले कई प्रकार के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
