Asthma Patient: सर्दियों का मौसम जहां कई तरह की खुशियों को अपने साथ लाता है। वहीं, इस सीजन में कई तरह की समस्याएं बढ़ने की संभावना रहती है, जिसमें अस्थमा की समस्याएं बढ़ने का जोखिम सबसे अधिक रहता है। सर्द हवाओं और ठंड की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने सकती है। इसके अलावा फेफड़ों में भी कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में अस्थमा रोगियों को सर्दियों में अपना खास ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर सर्दी के दिनों में बढ़ने वाली बैक्टीरियल और वायरल समस्याओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में आप घर पर कुछ आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में अस्थमा की समस्याओं को कैसे करें कम?
समय-समय पर धोएं हाथ
सर्दियों में बैक्टीरियल और वायरल समस्याएं बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप अस्थमा रोगी हैं, तो अपना विशेष ध्यान रखें। सर्दियों के दिनों में अस्थमा रोगियों को वायरल और बैक्टीरियल समस्याओं से बचने के लिए अपना समय-समय पर हाथ होना जरूरी होता है, ताकि इससे कीटाणुओं को फैलने से रोका जा सके।
मुंह को रखें बंद
सर्दियों में अगर आप अपने फेफड़ों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप अपने मुंह को बंद रखें। दरअसल, मुंह के जरिए सांस लेने से शरीर में कई तरह का संक्रमण प्रवेश करने की संभावना होती है। वहीं, नाक से सांस लेने से आपके फेफड़ों को गर्माहट मिलती है। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि मुंह से सांस न लें। इससे अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है।
घर में करें एक्सरसाइज
अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके स्वस्थ शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अस्थमा रोगियों को सर्दी के सीजन में घर से बाहर एक्सरसाइज करने से परहेज करना चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि घर के अंदर योग या फिर ध्यान रखें। इसके अलावा आप कुछ हल्के-फुल्के एक्सरसाइज घर पर ही करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए सही विकल्प है।
धुएं से बचें
सर्दियों में कई लोग ठंड से बचने के लिए आग चलाते हैं, अगर आपको भी आग लगाने की आदत है तो कोशिश करें कि आग से बनने वाले धुएं से दूर रहें। इसके अलावा तंबाकू और सिगरेट के धुएं से भी बचें। अस्थमा रोगियों के लिए धुआं काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
