हेल्थ

रोज सुबह घर में बनाकर पिएं ये ड्रिंक्स, तेजी से कम हो जाएगा शरीर का बढ़ा हुआ वजन

Weight Loss Drinks : यदि आप वेट लॉस के लिए किसी कारगर ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, तो आपको हमारी बताई ये असरदार ड्रिंक्स जरूर पीनी चाहिए। हम आपको रोज सुबह खाली पेट पीने के लिए कुछ ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं।

Image

weight loss drinks

Morning Weight Loss Drinks : क्या आप भी अपने दिन की शुरुआत चाय और कॉफी के साथ करते हैं, यदि हां तो आपको अपनी इस आदत में बदलाव करना चाहिए। जी हां यदि आप ओवरवेट हैं और वजन को कम करने के लिए किसी असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो आपको हमारी बताई ये शानदार ड्रिंक्स जरूर अजमानी चाहिए। जी हां आज हम आपको सुबह खाली पेट पीने के लिए कुछ असरदार ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये ड्रिंक्स न केवल आपका वजन कम करती हैं, बल्कि इससे हमें भरपूर एनर्जी भी मिलती है।

हल्दी वाला पानी

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह 1 गिलास गर्म पानी में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करके पीना चाहिए। इसका स्वाद बेहतर करने के लिए आप इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा नींबू भी मिक्स कर सकते हैं। ये ड्रिंक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन कम करने में मदद करती है।

सेब का सिरका

वजन कम करना हो या शरीर की सफाई करनी हो, सेब का सिरका आपके लिए काफी काम आ सकता है। जी हां 2 चम्मच सेब का सिरका 1 कप पानी में मिलाकर सुबह पीने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। सेब के सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड आपके शरीर में जमा फैट को तोड़ने का काम करता है, जिससे आपका वजन कम होने लगता है।

चिया सीड्स का पानी

1 चम्मच चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह खाली पेट चिया सीड्स को चबाकर खा लें और पानी को पी लें। फाइबर से भरपूर चिया सीड्स का सेवन सुबह खाली पेट करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। चिया सीड्स आपको काफी देर तक ऊर्जा से भरा हुआ रखते हैं। इसके साथ ये आपके पाचन को भी दुरुस्त करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article