हेल्थ

आयुर्वेद से जानें खाने और सोने का सही समय, मानसून के सीजन में फिट रहने के लिए नोट करें ये नियम

Health Tips for Monsoon Season : आयुर्वेद न केवल एक चिकित्सा पद्धति है बल्कि ये आपके ओवरऑल जीवन को बेहतर बनाने का काम करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के अनुसार क्या आपने सोने और खाने का सही समय होना चाहिए। इन नियमों को फॉलो कर आप मानसून में खुद को फिट रख सकते हैं।

Image

मानसून में फिट रहने के नियम (Photo - Canva)

Healthy Lifestyle Tips for Monsoon Season : मानसून का मौसम गर्मी के बाद ठंडक भरी राहत तो लेकर आता है। लेकिन मौसम में नमी और वातावरण में तापमान के बदलाव के कारण हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे इम्यूनिटी भी घटने लगती है। लेकिन आज हम आपको आयुर्वेदिक जीवन पद्धति के अनुसार बताएंगे कि, इस मौसम में खानपान और सोने के समय में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। जिससे आपकी सेहत पर किसी तरह की आंच न आ सके। आइए जानते हैं मानसून में खाने और सोने का सही समय क्या है?

मानसून में खाने का सही समय क्या है?

नाश्ते का सही समय

आयुर्वेद की मानें तो मानसून में सुबह हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। वहीं इसके समय की बात करें तो आयुर्वेद सूर्योदय के 2 घंटे बाद तक नाश्ता करने की सलाह देता है। इसका मतलब आपको सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। जिसमें आप हल्की खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल चीला, या मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।

दोपहर का भोजन

दोपहर का भोजन दिन का सबसे मुख्य भोजन है, इसलिए ये पौष्टिक होना चाहिए। मानसून के मौसम में पाचन अग्नि (जठराग्नि) कमजोर रहती है, इसलिए दोपहर का भोजन हमें अधिकतम 12 से 1 बजे के बीच कर लेना चाहिए। वहीं ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।

रात का भोजन

रात का खाना समय से और सबसे हल्का होना चाहिए। मानसून के समय आपको रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच कर लेना चाहिए। वहीं आप रात के खाने में सूप, मूंग दाल, सीजनल सब्जियां और रोटी शामिल करें। इसके साथ ही भोजन के बाद तुरंत सोने न जाएं बल्कि 20-30 मिनट तक जरूर टहलें।

मानसून में कितनी देर और कब सोना चाहिए?

मानसून का मौसम काफी सुस्ती भरा हो जाता है, क्योंकि इस मौसम में वायुमंडल में दबाव बढ़ जाता है। जिससे नींद की आवश्यकता भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि इस मौसम में आपको भरपूर 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही आपको अपनी नींद रात में एक साथ पूरी करनी चाहिए। इससे आप अगले दिन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ तैयार रहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article