हेल्थ

दिन भर में नहीं मिलता टाइम तो सोने से पहले जरूर पी लें ये खास ड्रिंक्स, सोते-सोते होगा वेट लॉस

वेट लॉस अब सिर्फ कसरत करते हुए ही नहीं बल्कि सोते हुए भी कर सकते हैं। जी हां यदि आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें सोने से पहले पीकर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

Homemade drinks before sleep for weight loss

Homemade drinks before sleep for weight loss

वजन घटाने के लिए कोई डाइटिंग करता है, तो कुछ लोग इसके लिए हैवी एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। क्या आप भी वजन कम करने के लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ खास ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जी हां इन ड्रिंक्स को यदि आप सोने से पहले पीते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि आपको इन ड्रिंक्स के सेवन और डिनर के टाइम में कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये खास ड्रिंक्स...

मेथी का पानी

मेथी के दानों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करते हैं। फाइबर की मात्रा के कारण रात में सोने से पहले गुनगुना मेथी का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिससे हमारा फैट तेजी से कम होने लगता है। इसके लिए एक गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी के दाने उबालें और फिर छानकर गुनगुना पी लें।

कैमोमाइल टी

कैमोमाइल टी वजन घटाने के साथ ही अच्छी नींद लाने में भी मदद करती है। एक अच्छी नींद लेने से आपका मेटाबॉलिज्म भी सुधरता है और कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। यह शानदार ड्रिंक शरीर को रिलैक्स करके स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) को कम करती है। जिससे वेट लॉस प्रोसेस काफी तेज होने लगती है।

दालचीनी की चाय

यदि आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो दालचीनी ड्रिंक का सेवन रात से शुरू कर दें। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर दालचीनी ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्स करके फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article