लिवर में जमा चर्बी को तेजी से खत्म कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, Fatty Liver का होगा पक्का इलाज
Home Remedies For Fatty Liver : फैटी लिवर एक समय पहले अधिक आयु वाले लोगों की समस्या समझी जाती थी। लेकिन आज ये युवाओं को भी काफी प्रभावित कर रहा है। जी हां लाइफस्टाइल और खानपान की कमियों के कारण फैटी लिवर के मामले काफी तेजी से लोगों के बीच बढ़ते जा रहे हैं। आज हम आपको फैटी लिवर के लिए कारगर नुस्खे बताने जा रहे हैं।

home remedies for fatty liver
Home Remedies For Fatty Liver : फैटी लिवर एक ऐसी समस्या है जिससे आज बहुत से लोग प्रभावित नजर आते हैं। खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण फैटी लिवर युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। फैटी लिवर हालांकि कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन ये आगे चलकर कई तरह की समस्याओं की वजह बन जाता है। यदि आप फैटी लिवर से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको हम इसके लिए कारगर नुस्खे बताने जा रहे हैं। इसे अपनाकर आप फैटी लिवर से निजात पा सकते हैं।
क्या होता है फैटी लिवर?
फैटी लिवर लिवर की एक ऐसी गंभीर समस्या है, जिसमें हमारे लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा होने लगता है। आमतौर पर जो लोग शराब आदि का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, उनमें फैटी लिवर की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन कुछ लोगों में बिना शराब का सेवन किए भी फैटी लिवर हो सकता है। इसे नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके लिए कारगर घरेलू उपचार...
गिलोय
आयुर्वेद में गिलोय के कई तरह के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। साधारण बुखार उतारने से लेकर फैटी लिवर तक को ठीक करने में गिलोय कारगर साबित होती है। आप गिलोय का इस्तेमाल चूर्ण या काढ़ा बनाकर कर सकते हैं। गिलोय के काढ़े में आप शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
आंवला
पाचन के लिए आंवले का सेवन काफी कारगर माना जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला चूर्ण का सेवन आपके लिवर की सेहत के लिए रामबाण होता है। इसके अलावा आप आंवला जूस को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। फैटी लिवर से पीड़ित लोग रोज सुबह आंवला को पानी के साथ मिक्स करके पी सकते हैं।
हल्दी
खाने का स्वाद और रंगत बढ़ाने वाली हल्दी का सेवन फैटी लिवर के लिए भी कारगर माना जाता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व लिवर की सूजन को कम करने में मदद करता है। फैटी लिवर से निजात पाने के लिए आप रात में सोने से पहले दूध के साथ हल्दी का सेवन करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
गुलशन कुमार टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हैं। गुलशन कुमार उत्तर प्रदेश के खुर्जा शहर से ताल्लुक रखते हैं। इन्हें हेल्थ, लाइफस्टाइल ...और देखें

महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद भद्रासन, एक-दो नहीं सेहत की कई समस्याओं को करता है जड़ से ठीक

PCOS से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स, कुछ ही दिनों में फिट होगी सेहत

नसों की इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जानें क्या है ये रोग, जिसके लिए व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जानें मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कितना कारगर है ये तरीका

तेजी से करना है वेट लॉस तो Morning Walk करते समय रखें इन 4 बातों का ख्याल, रफ्तार से पिघलेगी शरीर की चर्बी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited