हेल्थ

बारिश के मौसम में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन बन सकता है हेयर फॉल का कारण, इन घरेलू नुस्खे की मदद से बालों का झड़ना करें कम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 22, 2023, 02:12 PM IST

Monsoon Hair care: बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। स्कैल्प ऑयली और हो जाते हैं जिसकी वजह से डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं।

Image

Monsoon Hair care

Monsoon Hair care: बारिश के मौसम में हेयर फॉल की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। स्कैल्प ऑयली और हो जाते हैं जिसकी वजह से डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में स्कैल्प फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जिसकी वजह से बाल टूटने लगते हैं। फंगल इंफेक्शन कई बार गंजेपन का भी कारण बन जाता है। फंगल इंफेक्शन के कारण बालों में खुजली और डेंड्रफ की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में समय रहते इस समस्या से निजात पाना बेहद जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंफेक्शन को दूर कर बालों का झड़ना कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

सिर में फंगल इन्फेक्शन होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय- Follow these home remedies to treat fungal infection in the scalp

एलोवेरा

स्कैल्प फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में एलोवेरा रामबाण की तरह काम करता है। फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों और स्कैल्प पर लगाने से जलन, खुजली से जल्द राहत मिल सकती है। ऐसे में फंगल इंफेक्शन को दूर करने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

नीम

फंगल इंफेक्शन की समस्या में नीम की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित होती है। एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम की पत्तियों को बालों पर लगाने से इंफेक्शन का खतरा कम रहता है और साथ ही हेयर फॉल की समस्या भी दूर होती है। इसके लिए नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें।

मेथी

नारियरल के तेल में मेथी दाने का पाउडर मिलाकर लगाने से भी फंगल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। इसके लिए आप दोनों को मिक्स करें और स्कैल्प और बालों पर 10 मिनट के लिए अप्लाई करें। कुछ देर बाद बालों को शैंपू से धो लें।

प्याज का रस

फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए आप प्याज के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 प्याज का रस निकालें और इसे बालों की जड़ों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर इसे शैंपू से धो लें।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article