Breast Milk Kaise Badhaye Gharelu Upay: डिलीवरी के बाद कई बार नई माओं को ब्रेस्टफीडिंग के दौरान यह महसूस होता है कि बच्चे के लिए पर्याप्त दूध नहीं बन पा रहा है। इससे चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन अच्छी बात ये है कि ऐसे कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जो मिल्क सप्लाई को नेचुरली बढ़ा सकते हैं। ना जरूरत किसी महंगे प्रोडक्ट की और ना ही दवाइयों की, बस रसोई में मौजूद कुछ चीजों और थोड़ी लाइफस्टाइल चेंज से ही फर्क दिखने लगता है। तो अगर आप भी ब्रेस्ट मिल्क कम होने की समस्या से जूझ रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे नई माएं ब्रेस्ट मिल्क कैसे बढ़ाएं और ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे, तो चलिए जानते हैं।
ब्रेस्ट मिल्क कैसे बढ़ाएं - How To Increase Breast Milk In HIndi
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए महिलाएं कुछ घरेलू नुस्खों को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं, जो स्तनों में दूध की सप्लाई बढ़ाने में मदद करेंगे जैसे,
- सौंफ
- मेथी दाना
- नारियल पानी
- कम तनाव और भरपूर नींद
- एनर्जी देने वाले फूड्स
- बार-बार स्तनपान कराना
ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय - Breast Milk Badhane Ke Gharelu Upay
सौंफ से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने का घरेलू तरीका (Fennel for Breast Milk Supply)
सौंफ न केवल पाचन के लिए बल्कि ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए भी जानी जाती है। रोजाना सुबह गर्म पानी के साथ सौंफ लेना या सौंफ की चाय पीना स्तनपान कराने वाली माओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।
मेथी दाना बढ़ाएगा मिल्क फ्लो (Fenugreek for Milk Production)
डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर करने में मदद करता है मेथी। मेथी दाना भिगोकर उसका पानी पीने से दूध बनने की प्रक्रिया को नेचुरल रूप से बूस्ट मिलता है। यह एक पारंपरिक उपाय है जिसे कई महिलाएं अपनाती हैं।
नारियल पानी और हाइड्रेशन जरूरी (Coconut Water and Hydration for Breastfeeding)
पर्याप्त मात्रा में पानी और नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे दूध बनना आसान होता है। अगर शरीर डिहाइड्रेटेड होगा, तो मिल्क सप्लाई पर असर पड़ सकता है।
तनाव कम करें और नींद पूरी लें (Stress Management in Breastfeeding)
नई माओं के लिए नींद की कमी और स्ट्रेस ब्रेस्ट मिल्क कम होने की बड़ी वजह होती है। इसलिए पर्याप्त नींद लें, खुद को रिलैक्स रखें और अगर मुमकिन हो तो मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग जरूर करें।
एनर्जी देने वाले फूड्स अपनाएं (Energy Boosting Foods for Breast Milk)
गोंद के लड्डू, ओट्स, खजूर, सूखे मेवे और घी जैसे फूड्स शरीर को रिकवरी में मदद करते हैं और दूध बढ़ाने में सपोर्ट करते हैं। इन्हें अपने डेली डाइट में शामिल करना लाभदायक रहेगा।
बार-बार स्तनपान कराना है जरूरी (Frequent Breastfeeding Boosts Supply)
जितनी बार आप अपने बच्चे को स्तनपान कराएंगी, उतनी ही तेजी से शरीर दूध बनाना शुरू करेगा। यह एक नेचुरल साइकल है जिसे आप जितना एक्टिव रखेंगी, उतना ही फायदा होगा।
इन उपायों से करें मदद की शुरुआत
ब्रेस्टफीडिंग में कम दूध आना एक आम समस्या है और इससे घबराने की बजाय इन घरेलू उपायों को अपनाना ज़्यादा कारगर है। थोड़ा पेशेंस, सही खानपान और नियमित स्तनपान से नई माएं इस परेशानी को आसानी से हैंडल कर सकती हैं। अगर फिर भी सुधार न दिखे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
