हेल्थ

Home Remedies for Loose Motion: दस्त की समस्या से हैं परेशान, तो तुरंत आराम के लिए अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय

Home Remedies for Loose Motion: लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं, जिसें पहला एक्यूट डायरिया है, जो 1 से 2 दिन तक रहता है। वहीं दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो दो से अधिक दिनों तक बना रहता है। आमतौर पर खराब खानपान की वजह से ही दस्त की समस्या होती है।

Image

Home Remedies for Loose Motion: दस्त से आराम के लिए अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय।

Home Remedies for Loose Motion: दस्त यानी लूज मोशन (Loose Motion) की समस्या किसी को भी परेशान कर सकती हैं। लूज मोशन (Loose Motion Problem) में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। लूज मोशन को डायरिया (Diarrhea) भी कहते हैं। लूज मोशन दो प्रकार के होते हैं, जिसें पहला एक्यूट डायरिया है, जो 1 से 2 दिन तक रहता है। वहीं दूसरा क्रोनिक डायरिया है, जो दो से अधिक दिनों तक बना रहता है। आमतौर पर खराब खानपान की वजह से ही दस्त की समस्या होती है। आज हम लूज मोशन को लेकर आपको कुछ घरेलू उपायों (Home Remedies for Loose Motion) के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

दस्त को ठीक करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Loose Motion)

अदरक की चाय- अदरक पाचन तंत्र को शांत करने में मदद कर सकता है। दरअसल अदरक में एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द में राहत देता है। दस्त से राहत पाने के लिए पूरे दिन अदरक की चाय पीते रहें।

हाइड्रेटेड रहें- दस्त होने पर सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है खुद को हाइड्रेटेड रखना। इस दौरान पानी, नारियल पानी, सूप और हर्बल चाय जैसे तरल पदार्थ खूब पियें। ये शरीर में खोए हुए तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करने में मदद करते हैं।

नींबू पानी- एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ें और इसमें एक चुटकी नमक और शहद मिलाएं। पाचन में सहायता और दस्त को रोकने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पियें।

दही- दस्त में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है। दरअसल दही में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे दस्त की समस्या जल्दी ठीक हो जाती है।

केला- अगर आप बार-बार लूज मोशन की समस्या से परेशान हैं तो केला आपको काफी आराम देगा। दरअसल केले में मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटै‍शियम की ज्यादा मात्रा भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article