हेल्थ

कम उम्र में शरीर पर दिखने लगा है बुढ़ापे का असर तो लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, हमेशा बने रहेंगे गबरू जवान

Lifestyle For Antiaging : क्या आपके शरीर पर भी काफी जल्दी उम्र अपना असर दिखाने लगी है। यदि हां तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आज हम आपको लाइफस्टाइल के 4 बदलाव बताने जा रहे हैं, जो आपके ऊपर होने वाले उम्र के असर को कम कर सकते हैं।

Image

Anti Aging Lifestyle (Photo - Canva)

हमेशा हेल्दी और फिट रहना भला कौन नहीं चाहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबा जीने और हमेशा फिट रहने के लिए आपकी लाइफस्टाइल का बेहतर होना बहुत जरूरी है। लाइफस्टाइल का असर न केवल आपको शारीरिक बल्कि मानसिक भी देखने को मिलता है। यही कारण है कि आपको फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ पर बराबर ध्यान देना चाहिए। आज हम आपको लाइफस्टाइल के 4 ऐसे बदलाव बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर पर आने वाले उम्र के असर को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

बैलेंस डाइट लें

हमारे शरीर पर डाइट का सीधा असर देखने को मिलता है। इसलिए आपको खानपान का चयन काफी सोच समझकर करना चाहिए। इसके लिए आप भरपूर हरी सब्जियां, मौसमी फल, नट्स और सीड्स डेली डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा आपको प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा मीठा, तला-भुना और फास्ट फूड जैसी चीजों से दूरी बनानी होगी।

डेली एक्सरसाइज करें

फिटनेस को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए एक्सरसाइज सबसे जरूरी उपाय है। डेली कम से कम 30 मिनट की वॉक और कार्डियो एक्सरसाइज आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट रखते हैं। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी मदद करती हैं। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपके शरीर पर उम्र का असर कम होने लगेगा।

नींद भरपूर लें

हेल्दी और फिट रहने के लिए आपको रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। आज कामकाज के तनाव और बिजी लाइफस्टाइल के कारण हमारी नींद पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। जिससे शरीर पर उम्र का असर बढ़ने लगता है। वहीं भरपूर नींद लेने से आपका शरीर तंदुरुस्त दिखाई देता है।

नशे से दूरी बनाएं

शरीर पर आने वाले उम्र के असर के असर को कम करना चाहते हैं, तो आपको नशे से पूरी तरह दूर हो जाना चाहिए। शराब या धूम्रपान करने वाले लोगों के शरीर पर उम्र का असर काफी ज्यादा दिखता है। नशे से दूर रहना आपको लंबे समय तक जवान बने रहने में मदद करता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article