हेल्थ

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पी लें ये असरदार ड्रिंक्स, बिना दवा के कंट्रोल होगा बढ़ा हुआ शुगर लेवल

Homemade Drinks For Diabetic Patients : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण डायबिटीज के मरीजों की संख्या आज काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। शुगर के मरीज रोजाना दवाओं का सहारा लेकर अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। हम आपको कुछ ऐसी घरेलू ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जो बढ़े हुए शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

homemade drinks for diabetes

Morning Drinks for Diabetic Patients : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिसे खानपान और लाइफस्टाइल में ही जरूरी बदलाव करके कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज की गंभीरता की बात करें तो ये बीमारी धीरे-धीरे आपके शरीर को खोखला कर देती है। डायबिटीज में हमारा शुगर लेवल हमेशा बढ़ा हुआ रहता है, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। आज हम आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए कुछ असरदार घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको डायबिटीज की समस्या से निजात दिला सकते हैं।

करेला का जूस

करेला में चारांटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। करेले का जूस सुबह खाली पेट पीने से शरीर में इंसुलिन की सक्रियता बढ़ती है। जिससे ब्लड शुगर का उचित उपयोग होता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

आंवला जूस

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आंवला हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर होता है। आंवला शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह आंवला जूस का सेवन करना चाहिए।

दालचीनी की चाय

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय रसोई में मौजूद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके खाने का स्वाद बढ़ाने वाली दालचीनी एक शानदार औषधि भी है। जी हां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी की चाय काफी फायदेमंद होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article