हेल्थ

चाय पीना कितना है फायदेमंद, कब सेहत के लिए बन जाती है जहर, एक्सपर्ट से जानें क्या है इसे पीने का बेस्ट टाइम

Drinking Tea Benefits Side Effects And Best Time To Drink: आपने देखा होगा कि भारत में लोग चाय का सेवन तो काफी अधिक करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं, तो वहीं कुछ सेहत के लिए नुकसानदेह बताते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आयुर्वेदाचार्य ने चाय पीने के फायदे, नुकसान और इसे पीने का सही समय को लेकर विस्तार से बताया है। यहां जानें सबकुछ....

Image

Drinking Tea Benefits Side Effects And Best Time To Drink

Drinking Tea Benefits Side Effects And Best Time To Drink: भारत में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, एक आदत है। सुबह उठते ही एक कप चाय से दिन की शुरुआत करना और शाम को काम के बाद चाय की चुस्कियां लेना जैसे हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) बताती हैं कि देश की करीब 4% आबादी रोज चाय पीती है और उनमें से 30% लोग इसे शाम के समय पीना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय पीने का भी सही और गलत समय होता है? अगर चाय को गलत वक्त पर पिया जाए, तो यह हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। चलिए जानते हैं कब चाय पीना फायदेमंद होता है और कब यह सेहत के लिए जहर बन सकती है।

खाली पेट चाय पीना पड़ सकता है भारी

सुबह-सुबह उठकर बहुत से लोग सबसे पहले चाय पीते हैं। लेकिन डॉ. दीक्षा के अनुसार यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है। खाली पेट चाय पीने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, जो तनाव का कारण बन सकता है। साथ ही यह पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। लंबे समय में यह अल्सर का भी कारण बन सकता है।

शाम के समय चाय से हो सकती है नींद खराब

शाम को थकावट के बाद एक कप चाय बहुत सुकून देती है, लेकिन अगर आप रोजाना शाम को चाय पीते हैं, तो यह आपकी नींद को बिगाड़ सकती है। डॉ. दीक्षा कहती हैं कि रात से 8–10 घंटे पहले चाय पीना नींद में खलल डाल सकता है और शरीर में वात बढ़ा सकता है, जिससे चिंता, बेचैनी और अनिद्रा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

खाने से पहले या बाद में न पिएं चाय

बहुत से लोग खाना खाने से ठीक पहले या तुरंत बाद चाय पी लेते हैं। यह आदत भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। डॉ. दीक्षा के अनुसार, ऐसा करने से शरीर में न्यूट्रिशन का अवशोषण कम हो जाता है, खासकर आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स का।

एसिडिटी होने पर चाय से बचें

अगर आपको अक्सर एसिडिटी या पेट में जलन रहती है, तो उस वक्त चाय पीने से बचना चाहिए। चाय खुद एसिडिक होती है, जो पेट की हालत और बिगाड़ सकती है। इस स्थिति में चाय पीने से जलन और ज्यादा बढ़ सकती है।

आयरन सप्लीमेंट लेते हैं तो चाय से करें दूरी

अगर आप आयरन की गोलियां या सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो उनके साथ चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। चाय में मौजूद टैनिन्स आयरन को शरीर में अच्छे से अवशोषित नहीं होने देते, जिससे आपको आयरन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता।

चाय कब पीनी चाहिए - When To Drink Tea In Hindi

डॉ. दीक्षा के मुताबिक, चाय पीने का सबसे अच्छा वक्त सुबह उठने के 1 से 2 घंटे बाद का होता है, वो भी तब जब आप कुछ हल्का खा चुके हों, जैसे मुट्ठी भर नट्स, घी-पानी या नाश्ता। अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, तो कभी-कभी रात में भी चाय ली जा सकती है, लेकिन उसे आदत ना बनाएं।

निष्कर्ष

नतीजा यही है कि चाय बुरी नहीं है, लेकिन वक्त और तरीका सही होना चाहिए। अगर आप सही समय और सही ढंग से चाय पीते हैं, तो यह आपकी दिनचर्या का हेल्दी हिस्सा बन सकती है। लेकिन अगर लापरवाही से पिएंगे, तो फायदे की जगह नुकसान जरूर होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article