हेल्थ

Calcium Rich Foods: महिलाएं 30 की उम्र के बाद इन फूड्स का जरूर करें सेवन, कैल्शियम की नहीं होगी कमी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 15, 2023, 01:33 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना एक आम बात है। महिलाओं में ये समस्या 30 की उम्र के बाद ही देखने को मिलती है। 30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है।

Image

कैल्शियम से भरपूर हैं ये फूड्स

Calcium Rich Foods: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना एक आम बात है। महिलाओं में ये समस्या 30 की उम्र के बाद ही देखने को मिलती है। 30 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। ऐसे में महिलाओं को 30 की उम्र के बाद अपनी सेहत का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने से हड्डियां कमजोर होती है। ऐसे में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत है। 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं।

कैल्शियम से भरपूर हैं ये फूड्स

पालक

पालक आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके अलावा पालक कैल्शियम का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करें। ये हड्डियों को कमजोर होने से बचाएगा।

केला

केला कैल्शियम के साथ साथ विटामिन- के, विटामिन- ए, और विटामिन- सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए केले का सेवन करें।

सरसों का साग

कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सरसों का साग सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। 30 की उम्र के बाद महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।

मेथी के पत्ते

मेथी के पत्ते में कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आप इसका सेवन करी, पराठा या फिर दाल में डालकर कर सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती है।

बादाम

कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए बादाम का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन-ई और अन्य तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article