हेल्थ

Health Tips: शहद को इन चीजों के साथ मिलाकर पीना है सेहत के लिए फायदेमंद! दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jul 4, 2023, 01:22 PM IST

Health Tips in Hindi: बदलते मौसम के साथ आपको अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में शहद का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शहद में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, आपको इसका सही तरीके से उपयोग करना आना चाहिए। तो आइए जानते हैं शहद का सेवन कैसे करें?

Image

Honey Benefits: शहद को कब और कैसे खाना चाहिए? (Image: Canva)

Honey Health Benefits in Hindi: फिट रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली बहुत जरूरी है। वहीं घटते-बढ़ते तापमान के साथ आपको अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मियों में ही नहीं ठंड के दिनों या पानी कम पीने के कारण शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो जाती है, ऐसे में शहद का सेवन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला शहद, न सिर्फ एक स्वादिष्ट मीठे के विकल्प के रूप में जाना जाता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। यह एक प्राकृतिक औषधि के रूप में भी प्रयोग होता है। तो आइए जानते हैं शहद का सेवन कैसे करें?

छाछ के साथ करें शहद का सेवन : गर्मियों में छाछ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। वहीं, इसके सेवन से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है, लेकिन अगर आप छाछ में शहद मिलाकर पीते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि छाछ में शहद मिलाकर पीने से याददाश्त बढ़ती है।

नींबू पानी के साथ करें शहद का सेवन : नींबू पानी के साथ शहद का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। लेकिन अगर आप नींबू पानी में शहद मिला लें तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपको गर्मी जैसे मौसम में समस्या नहीं होगी।

दूध में घोलकर करें शहद का सेवन: गर्मी के मौसम में शहद के साथ दूध पीना एक स्वस्थ विकल्प है। अगर आप चीनी छोड़ने के लिए कोई स्वस्थ विकल्प तलाश रहे हैं तो शहद और दूध का मिश्रण सबसे अच्छा साबित हो सकता है। दूध में शहद मिलाकर पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है।

शहद के सेवन के फायदे - Benefits of Honey

इम्यून सिम्टम को मजबूत बनाये: शहद मे एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर को बाहरी कीटाणुओं, रोगों और खराब पदार्थों से बचाती है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करती है।

गले के इंफेक्शन का इलाज: हनी में प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो गले के संक्रमण का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। गर्म पानी में शहद घोलकर पीने से गले में दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

श्वसन संबंधी समस्याओं का उपचार: हनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो श्वसन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका सेवन खांसी, जुकाम और सांस लेने में आराम प्रदान कर सकता है।

पाचन को बेहतर बनाएं: हनी पाचन और जठराग्नि को सुधारने में मदद कर सकती है। इसका सेवन अच्छी पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article