हेल्थ

गुणों की खान है ये पिद्दी सा ड्राई फ्रूट, खाने वाला कुछ ही दिन में बन जाता है चाचा चौधरी, कंप्यूजर से तेज दौड़ता है दिमाग

Health Benefits Of Pine Nuts : सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए अक्सर डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल ड्राई फ्रूट्स एंटी-ऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, इन्हें स्वास्थ्य के लिए बढ़िया माना जाता है।

Image

chilgoza khane ke fayde: काजू या बादाम नहीं बल्कि यह सूखा मेवा है सेहत के लिए बेहतरीन (Image: Canva)

Health Benefits Of Pine Nuts : क्या आपने कभी चिलगोजा का नाम सुना है? शायद नहीं सुना होगा, क्योंकि बहुत कम लोग जानते हैं कि चिलगोजा क्या है, चिलगोजा खाने के क्या फायदे हैं ? अगर आप चिलगोजा के फायदे नहीं जानते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

चिलगोजा का उपयोग ड्राई फ्रूट्स या मेवे के रूप में किया जाता है। चिलगोजा फल पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है और इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। चिलगोजे के तेल का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार चिलगोजा एक मल्टी पर्पज औषधि है। चिलगोजा के सेवन से एक या दो नहीं बल्कि कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि चिलगोजा क्या है और चिलगोजा खाने के क्या फायदे हैं।

चिलगोजा खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। चिलगोजा में विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। चिलगोजे का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रित रहता है और स्किन भी हेल्दी रहती है। इसके साथ ही चिलगोजा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने में भी उपयोगी है।

चिलगोजा के सेहत पर फायदे | Health Benefits Of Pine Nuts

हार्ट हेल्थ और वेट कंट्रोल: चिलगोजे में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड वसा हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही चिलगोजा में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन नियंत्रण के लिए फायदेमंद होते हैं। ये दोनों वजन बढ़ने को नियंत्रित करते हैं जिससे वजन नहीं बढ़ता है।

एनर्जी बूस्टर और विटामिन ई सोर्स : चिलगोजे में मौजूद विटामिन बी ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपके शरीर में ताकत और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। इसके अलावा चिलगोजा में मौजूद विटामिन ई शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर में कोशिका वृद्धि में मदद करता है और नई कोशिकाओं की रक्षा करता है।

ब्रेन के लिए फायदेमंद: आयरन को दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है। पाइन नट्स में आयरन की भी मात्रा काफी अधिक होती है। चिलगोजा के सेवन से दिमाग की सेहत अच्छी रहती है और शरीर को आयरन का लाभ भी मिलता है। पाइन नट्स को भूनकर खाया जा सकता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है: चिलगोजा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह चिलगोजा को मधुमेह के रोगियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। उपरोक्त बीमारियों से बचाव के लिए आप चिलगोजा का भरपूर उपयोग कर सकते हैं, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए चिलगोजा का उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article