हेल्थ

Makhana Benefits: सेहत का खजाना है मखाना, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 1, 2023, 09:13 AM IST

मखाना एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर मखाना सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है।

Image

Makhana Benefits

Makhana Benefits: मखाना एक ऐसा सूखा मेवा है जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर मखाना सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। रोजाना मखाना का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बामारियों से बचा सकते हैं। मखाने का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे फ्राइड चिप्स या नाचोस के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मखाना खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

मखाने को डेली डाइट में शामिल करना क्यों फायदेमंद है?

पोषक तत्वों से भरपूर

मखाने प्रोटीन, डाइट्री फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

वेट लॉस

मखाना में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसके अलावा ये हाई फाइबर इंग्रीडिएंट्स से भरपूर होता है जिससे भूख कम लगती है। मखाना खाने की क्रेविंग और ओवर ईटिंग की आदतों को कम करता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

डाइजेस्टिव हेल्थ

मखाना में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी बनाए रखता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है। गैस, अपच की समस्या से बचने के लिए आप मखाने का सेवन जरूर करें।

हार्ट हेल्थ

मखाना मैग्नीशियम और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं।

ब्लड शुगर रेगुलशन

मखाना का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मखाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से मखाने का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article