हेल्थ

ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लोटिंग दूर करने तक, सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने से दूर होती हैं ये समस्याएं, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 5, 2023, 04:43 PM IST

हींग एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। खाने में स्वाद बढ़ान के अलावा ये सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। औषधीय गुणों से भरपूर हींग का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। हींग का सेवन आपने अलग-अलग तरीकों से तो खूब किया होगा लेकिन क्या कभी आपने हींग का पानी पिया है।

Image

hing ka paani peene ke fayde

हींग एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। खाने में स्वाद बढ़ान के अलावा ये सेहत को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। औषधीय गुणों से भरपूर हींग का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। हींग का सेवन आपने अलग-अलग तरीकों से तो खूब किया होगा लेकिन क्या कभी आपने हींग का पानी पिया है। रोजाना सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में आज हम आपको सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

खाली पेट हींग का पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से अपच, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है।

Digestion

Digestion

ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए हींग का पानी रामबाण साबित होता है। सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। लेकिन ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Blood Pressure

Blood Pressure

सिरदर्द में मिलता है आराम

headache

headache

एंटी-इंफ्लेमेटरी गणों से भरपूर हींग का सेवन करने से सिरदर्द से आराम मिलता है। इसके साथ ही सूजन की समस्या भी कम होती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article