हेल्थ

रोज सुबह 1 गिलास पानी में डालकर पी लें ये देसी चीज, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

गर्मी के दिनों में सुबह की हेल्दी शुरुआत करने के लिए आप कई तरह की ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ देसी ड्रिंक्स आपको गर्मी में जरूर पीने चाहिए। आज हम आपको गर्मी से बचाव के लिए सुबह एक गिलास सत्तू पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

homemade drinks for summers

गर्मी में लगातार बढ़ता तापमान और बाहर चलने वाली गर्म हवा आपकी सेहत का दुश्मन बन जाती है। यदि आप गर्मी से खुद का बचाव करना चाहते हैं, तो आपको खुद को ढक कर रखने के साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को भी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको रोज सुबह सत्तू से बनी ड्रिंक पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। सत्तू न केवल आपको एनर्जी देता है बल्कि ये आपके शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने का काम करता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

कैसे तैयार करें सत्तू? - How To make Sattu Drink

सुबह नाश्ते में सत्तू से बनी ड्रिंक पीने के लिए आप 1 गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू पाउडर को घोल लें। अब इसके साथ काला नमक, जीरा, और नींबू भी मिक्स कर लें। कुछ लोग इसमें कच्चा प्याज मिक्स करके भी पीते हैं। इस तरह आपका नमकीन सत्तू तैयार है। यदि आप इसे मीठा करके पीना चाहते हैं, तो आप इसमें गुड़ मिला सकते हैं।

सत्तू पीने के फायदे - Benefits Of Sattu Drink

पाचन में सुधार और शरीर रहेगा ठंडा

सत्तू में उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, रोजाना सत्तू पीने से हीट स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

भरपूर एनर्जी मिलेगी

कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन से भरपूर सत्तू आपको दिनभर के लिए स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है। यह दिन भर ताजगी बनाए रखने में मदद करता है और दिन की शुरुआत में एक कारगर ऊर्जा स्रोत के रूप में कार्य करता है।

वेट लॉस में हेल्प

सत्तू एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें हाई फाइबर भी होता है, जो आपकी भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं और आपको वेट लॉस में हेल्प मिलती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article