हेल्थ

Ayurveda: तीन अक्षर के नाम की ये बूटी है कमाल की, पुराने से पुराने कब्ज का है रामबाण उपाय- एक्सपर्ट से जानें कैसे करें सेवन

हरीतकी यानि हरड़ (Haritaki or Kadukka podi) त्रिफला के तीन फलों में एक होता है। आयुर्वेद में इसको खास स्थान दिया गया है। हरीतकी के औषधि के अलावा भी कई उपयोग हैं, इसके फल,जड़ और छाल सबका उपयोग किया जाता है। आइये एक्सपर्ट से हरीतकी के फायदों और गुणों ( Harad ke benefits) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

जानिए छोटी हरड़ के असरदार स्वास्थ्यवर्धक फायदे

Harad ke Fayde: आयुर्वेद में हरड़ का बेहद महत्व है, इसे हरीतकी के नाम भी जाना जाता है। हरड़ सिर्फ स्वास्थ्य समस्याओं का ही नहीं बल्कि सुंदरता को भी निखारने के काम आता है। आप भी जानते होंगे छोटी हरड़ के बड़े स्वास्थ्य लाभ। हरड़ एक ऐसी चीज है जो बारिश से होने वाली परेशानियों को आसानी से दूर कर देती है। आइये इस आयुर्वेदिक औषधि के स्वास्थ्य लाभों के बारे में आयुर्वेद के जानकार आचार्य बालकृष्ण से विस्तार से जानते हैं-

एलर्जी में फायदेमंद: त्वचा की एलर्जी में हरड़ का काढ़ा लाभकारी होता है। हरड़ के फल को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और नियमित रूप से दिन में दो बार इसका सेवन करने से जल्द ही राहत मिलती है। इस काढ़े से एलर्जी से प्रभावित हिस्से को भी धोया जा सकता है।

कोई फंगल इन्फेक्शन नहीं होगा: बारिश में त्वचा पर फंगल इंफेक्शन की समस्या आम है। फंगल इंफेक्शन होने पर हरड़ के फल और हल्दी का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर दिन में दो बार लगाएं। इस पेस्ट का प्रयोग तब तक जारी रखें जब तक त्वचा पूरी तरह से सामान्य न हो जाए। कुछ ही दिनों में इसका फायदा जरूर नजर आने लगेगा।

उल्टी, सूजन में लाभकारी: हरड़ और शहद का सेवन करने से उल्टी बंद हो जाती है। मुंह में सूजन होने पर हरड़ से कुल्ला करने से लाभ होता है। हरड़ के पेस्ट को छाछ में मिलाकर गरारे करने से मसूड़ों की सूजन में आराम मिलता है।

कब्ज से छुटकारा मिलेगा: हरड़ में गैलिक एसिड नामक तत्व होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और रक्त में प्लाज्मा इंसुलिन को बढ़ाता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए हरड़ के गूदे को चुटकी भर नमक के साथ खाएं या लौंग या दालचीनी के साथ लें।

वजन कम करने में सक्षम: ऐसा माना जाता है कि हरड़ में अधिकांश रोगों को ठीक करने की क्षमता होती है, इसलिए इसे हरीतकी कहा जाता है। हरड़ पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर उसे मजबूत बनाती है। इसके साथ ही यह शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में भी सहायक है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article