हेल्थ

सर्दियों में सता रहा जोड़ों का दर्द तो ना हों परेशान, इन खास मिर्च में छिपा है समाधान

गुंटूर मिर्च सिर्फ जोड़ों के दर्द में ही नहीं, बल्कि सूजन और संक्रमण कम करने में भी मदद करती है। यह पाचन को मजबूत करती है, रक्त को साफ करती है और शरीर में गर्मी बनाए रखती है। वैज्ञानिक रिसर्च में इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण साबित हुए हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

Image

सर्दियों में सता रहा जोड़ों का दर्द तो ना हों परेशान, इन खास मिर्च में छिपा है समाधान (Photo: iStock)

सर्दियों में जोड़ों का दर्द (आर्थराइटिस, जोड़ों में अकड़न) बहुत आम समस्या है। बढ़ती उम्र, गलत जीवनशैली, तनाव और पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। ज्यादातर लोग दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए प्रकृति ने हमें कई बेहतरीन उपाय दिए हैं। इनमें से एक है गुंटूर मिर्च।

गुंटूर मिर्च: गर्म तासीर वाली मिर्च

गुंटूर मिर्च अपनी तीखी और मसालेदार प्रकृति के लिए जानी जाती है। आयुर्वेद में इसे गर्म तासीर वाली चीज माना जाता है। जोड़ों का दर्द मुख्य रूप से वात दोष के असंतुलन से होता है। गुंटूर मिर्च की गर्मी वात को संतुलित करती है, जिससे अकड़न और दर्द में राहत मिलती है।

कैपसाइसिन: नेचुरल पेन किलर

गुंटूर मिर्च में कैपसाइसिन नामक तत्व होता है, जो रक्त संचार को बढ़ाता है। बेहतर रक्त संचार से जोड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं। इससे सूजन कम होती है और दर्द की तीव्रता घटती है। कैपसाइसिन शरीर में एंडोर्फिन (प्राकृतिक दर्द निवारक) को सक्रिय करता है और दर्द के संकेत देने वाले न्यूरॉन्स को नियंत्रित करता है।

अन्य स्वास्थ्य लाभ

गुंटूर मिर्च सिर्फ जोड़ों के दर्द में ही नहीं, बल्कि सूजन और संक्रमण कम करने में भी मदद करती है। यह पाचन को मजबूत करती है, रक्त को साफ करती है और शरीर में गर्मी बनाए रखती है। वैज्ञानिक रिसर्च में इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण साबित हुए हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

1. तेल मालिश: गुंटूर मिर्च पाउडर को सरसों या तिल के तेल में मिलाकर जोड़ों पर हल्की मालिश करें।

2. खाने में: रोजाना थोड़ी सी गुंटूर मिर्च खाने में डालें।

3. पानी में: एक चुटकी मिर्च पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पीएं।

सावधानियां

गुंटूर मिर्च का सेवन संतुलित मात्रा में करें। ज्यादा तीखी मिर्च से पेट में जलन, एसिडिटी या अल्सर हो सकता है। गर्भवती महिलाएं, पेट के मरीज या हाई ब्लड प्रेशर वाले डॉक्टर से सलाह लें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article