हेल्थ

पेट में जाते ही फैट कटर बन जाते हैं ये 4 फल, सर्दियों में दोगुनी तेजी से करते हैं वेट लॉस

Healthy Fruits for Weight Loss: यदि डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो आपको बता दें कि आपको कुछ फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। फाइबर से भरपूर ये फल आपके वजन को तेजी से कम कर सकते हैं।

Image

fruits for weight loss

मोटापा आज तेजी से बढ़ती एक समस्या है, जिससे आज बहुत बड़ी संख्या में लोग परेशान है। ज्यादा वजन बढ़ जाने पर आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां जैसे डायबिटीज, थायराइड, और ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती हैं। इससे निजात पाने के लिए आपने यदि डाइटिंग और एक्सरसाइज सब कुछ करके देख लिया है तो आपको बता दें कि कुछ फलों को डाइट में शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आज हम आपको 4 ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सेब

फाइबर से भरपूर सेब में कैलोरी बहुत कम पाई जाती हैं। यही कारण है कि सेब आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो एक सेब से आपको 5.4 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है। वेट लॉस के लिए आपको सेब का सेवन लगातार करना होता है।

बेरीज

ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, और स्ट्रॉबेरी ये कुछ ऐसे फल हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी हैं। फाइबर से भरपूर बेरीज में कैलोरी बहुत कम पाई जाती हैं। इसलिए बेरीज का सेवन कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में भी किया जाता है। इसके अलावा फाइबर आपके वजन को भी कम करने में कारगर साबित होता है।

अमरूद

वजन करने के लिए यदि आप किसी हेल्दी फल की तलाश कर रहे हैं, तो आपको अमरूद को जरूर लिस्ट में शामिल करना चाहिए। खाने में स्वादिष्ट और फाइबर की खान अमरूद आपके वजन को कम करने में मदद करता है। अमरूद स्वाद में मीठा होता है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है।

कीवी

हरे रंग का ये खट्टा सा फल अपने फायदों के लिए खूब जाना जाता है। प्लेटलेट्स कम होने पर लोग कीवी का सेवन खूब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी, विटामिन-के और फाइबर से भरपूर कीवी आपके वजन को भी कम करने का काम करती है। एक अध्ययन में सामने आया कि 12 हफ्ते तक रोजाना कीवी खाने से लोगों की कमर का साइज 2 इंच तक कम हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article