हेल्थ

Juice For Immunity: मानसून में नहीं पड़ना चाहते हैं बीमार, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये जूस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2023, 04:00 PM IST

बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं।

Image

Juice For Immunity

Juice For Immunity: देशभर में मानसून ने दस्तक दे ही है। बारिश का मौसम आते ही सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपने खान पान का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। बदलते मौसम के साथ लोगों को अपने खान पान का बेहद खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन कर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और साथ ही मानसून में होने वाली बीमारियों से भी बच सकते हैं।

मानसून में जरूर करें इन जूस का सेवन

आलूबुखारा का जूस

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और मौसमी बीमारियों से बचाने में आलूबुखारा बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन शरीर हाइड्रेट रहता है और साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

जामुन का जूस

जामुन का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये ना केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि सेहत को कई बीमारियों से भी बचाता है। ऐसे में अगर आप खुद को मौसमी बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

चेरी का जूस

एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चेरी का जूस वायरल इंफेक्शन से बचाने में मददगार साबित होता है। विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

अनार का जूस

अनार सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खुन की कमी नहीं होती है और साथ ही आप बीमार भी कम पड़ते हैं। बारिश के मौसम में अनार के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

फालसे का जूस

फालसा स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत का खजाना भी माना जाता है। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए फालसे का जूस जरूर पिएं। इसका जूस हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article