हेल्थ

गुच्छे में गिर रहे हैं बाल तो आज से खाना शुरू कर दें ये चीजें, गंजेपन को रोकने में ऐसे करेंगे मदद

Foods To Prevent Hair Fall: डाइट ही एकमात्र ऐसा तरीका है, जो आपके बालों के रोम को आंतरिक रूप से पोषण प्रदान कर सकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। अगर आपको गर्मियों में हेयर फॉल से बचना है, तो इस दौरान अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

Image

Foods To Prevent Hair Fall

Foods To Prevent Hair Fall: बालों के झड़ने की समस्या तो ज्यादातर लोगों के साथ देखने को मिलती है। गर्मियों के मौसम में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस दौरान बालों को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। लेकिन पसीना और चिपचिपाहट से बचने के लिए लोग बालों में तेल लगाने से बचते हैं। लगातार ऐसा करने की वजह से बाल सूखे और बेजान होने लगते हैं और बालों के रोम कमजोर हो जाते हैं। इसकी वजह से हेयर फॉल होना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर बालों को स्वस्थ रखने और झड़ने से रोकने के लिए क्या करें? आपको बता दें कि अगर आपको गर्मियों में हेयर फॉल से बचना है, तो इस दौरान अपनी डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि डाइट ही एक मात्र ऐसा तरीका है, जो आपके बालों के रोम को आंतरिक रूप से पोषण प्रदान कर सकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। अब सवाल यह उठता है कि बालों को स्वस्थ रखने के लिए कैसी डाइट फॉलो करनी चाहिए। आपको बता दें कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है। इस लेख में हम आपको बालों का झड़ना रोकने के लिए बेस्ट फूड्स बता रहे हैं।

बालों का झड़ना रोकने के लिए खाएं ये फूड्स- Foods To Eat To Prevent Hair Fall In Hindi

अगर आप अपने बालों को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपकी डाइट में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी, फोलिक एसिड, बायोटिन और हेल्दी फैट्स आदि सभी अच्छी मात्रा में मौजूद हों। ऐसे में आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं,

प्रोटीन रिच फूड्स

दूध और इससे बनी चीजें, मछली और चिकन, अंडे, सोया प्रोडक्ट्स, दालें, राजमा, छोले आदि।

हेल्दी फैट्स

नट्स और बीज, सैल्मन, कुकिंग ऑयल, घी और नट बटर आदि में फैट अच्छी मात्रा में होता है।

विटामिन से भरपूर फूड्स

मछली, नट्स और बीज, अंडे, मीट, दाल, सलाद, फल और सब्जियां, दूध, दही, पनीर, पालक और अन्य हरी सब्जियां आदि।

इन फूड्स को डाइट में शामिल करने के साथ-साथ आप डॉक्टर की सलाह पर कुछ विटामिन और मिनरल्स के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, जो बालों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article