Food For Eyesight: खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान का असर सीधा हमारी सेहत पर पड़ता है। कई लोग इन दिनों अपना सबसे ज्यादा वक्त मोबाइल और लैपटॉप पर बिताते हैं। घंटों मोबाइल और लैपटॉप पर टाइम बिताने की वजह से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। लगातार स्क्रीन पर देखने की वजह से आंखों की रोशनी कम होने लगती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को सही बनाए रखने के लिए खान पान का सही होना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
गाजर
गाजर बीटा-कैरोटीन गुणों से भरपूर होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी आइसाइट बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में गाजर को जरूर शामिल करें।
शकरकंद
शकरकंद भी बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है जो आंखों को नुकसान से बचाने में मददगार साबित होता है।
पालक
ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पालक मैक्युला की रक्षा करता है। मैक्युला आंख का वह हिस्सा, जो सेंट्रल विजन के लिए जिम्मेदार होता है।
संतरा
विटामिन सी से भरपूर संतरा आंखों को नुकसान से बचाता है। ऐसे में अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो रही है तो संतरे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
