हेल्थ

PCOS से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स, कुछ ही दिनों में फिट होगी सेहत

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की एक आम समस्या है। जिससे समय रहते निजात न पाई जाए तो ये आपके लिए कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम पैदा कर देती है। यदि आप PCOS से पीड़ित हैं, तो आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

diet and lifestyle tips for PCOS (Photo - Canva)

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) महिलाओं की एक गंभीर समस्या है। जिसके कारण उनके शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने लगता है। PCOS में अंडाशय में छोटी-छोटी गांठ (सिस्ट्स) बन जाती हैं। इसका असर मासिक धर्म चक्र, प्रजनन क्षमता, त्वचा, वजन और मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। PCOS के मुख्य लक्षणों में अनियमित पीरियड्स, अत्यधिक बालों का बढ़ना (हिर्सुटिज़्म), मुंहासे, वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स शामिल हैं। PCOS की समस्या कई महिलाओं में काफी लंबे समय तक चल सकती है। लेकिन कुछ सावधानियों के साथ इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको PCOS कंट्रोल करने के लिए कुछ डाइट और लाइफस्टाइल टिप्स देने जा रहे हैं।

डाइट में करें बदलाव

PCOS से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट को बैलेंस रखें। इसमें सबसे जरूरी है कि आप मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स को अपनी डाइट से अलग करें। ये आपके हार्मोन के असंतुलन को बढ़ाते हैं। इसके अलावा आप हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये सभी फूड्स आपको PCOS के कॉम्प्लिकेशन से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आपको दिन में कम से कम 3 लीटर पानी भी जरूर पीना चाहिए।

डेली एक्सरसाइज करें

शारीरिक गतिविधि PCOS के लिए बेहद फायदेमंद है। एक्सरसाइज न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करता है। ये PCOS का एक प्रमुख कारण है। रोजाना कम से कम 30–45 मिनट की ब्रिस्क वॉक, साइकलिंग या स्विमिंग करें। इसके अलावा योगासन जैसे भुजंगासन, धनुरासन, मंडूकासन और प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, कपालभाति) हार्मोनल इंबैलेंस को बेहतर बनाने में कारगर होते हैं। इसके अलावा अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए आप ध्यान (मेडिटेशन) का सहारा भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article