हेल्थ

Fatty Liver : डाइट में इन चीजों को शामिल करने से खराब होता है लिवर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 30, 2023, 05:31 PM IST

Fatty liver diet- Foods to eat and avoid : लिवर में अतिरिक्त वसा का जमा होना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे बचने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। वहीं, कुछ चीजों को खाने से परहेज करना भी जरूरी है ।

Image

Fatty Liver: क्या पनीर फैटी लिवर के लिए खराब है? (Image: Canva)

Fatty Liver Foods: जब लिवर में बहुत अधिक वसा होती है तो यह ठीक से काम नहीं कर पाता है। इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है। बहुत अधिक वसा लिवर को पूरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि सही समय पर इसका ख्याल रखा जाए। हालांकि शराब फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है, कुछ लोगों को नॉन-अल्कोहल फैटी लिवर हो सकता है। कुछ फूड्स खाने से इसका कारण बन सकता है। ऐसे में हम खान-पान में बदलाव करके इस समस्या से बच सकते हैं!

हेल्थ लाइन के मुताबिक मक्खन के अधिक सेवन से लिवर की समस्या बढ़ सकती है. मक्खन में हाई लेवल का सैचुरैटड फैट होता है जिसे फ़िल्टर करने के लिए लिवर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बेहतर होगा कि आप मक्खन की जगह घी या जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। दरअसल लिवर का काम वसा को तोड़कर एनर्जी बनाना होता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा फैटी डाइट खाएंगे तो लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिससे फैटी लिवर की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है और लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो सकता है। इसके अलावा मीठे चीजें, फ्रेंच फ्राइज, चीज़ बर्गर, पेपरानी भी खाने से बचना चाहिए।

खासतौर पर विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर खट्टे फल लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या से राहत मिल सकती है। सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। इसमें वसा बहुत कम होती है। फूलगोभी, ब्रोकोली, पालक जैसी सब्जियाँ लिवर के लिए फायदेमंद होती हैं। अगर आपको फैटी लिवर है तो ऐसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन खाना बहुत फायदेमंद होता है।

ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें वसा बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। इसलिए ओट्स खाना लिवर के लिए फायदेमंद होता है। यह लिवर को ख़राब होने से बचाता है। एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये फैटी लिवर को कम करने में मदद करते हैं। फैटी लिवर होने पर एवोकाडो खाना फायदेमंद होता है।शराब, शीतल पेय और चीनी लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। बहुत अधिक विटामिन ए लेना भी हानिकारक हो सकता है। इन चीजों को खाने से बचें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article