Fardeen Khan Weight Loss In Hindi: आपने भी कभी न कभी फर्दीन खान की पुरानी तस्वीरें देखी होंगी, जहां उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी करते थे। लेकिन अब वही फरदीन खान 51 की उम्र में एकदम यंग और फिट नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 6-8 महीने में पूरे 25 किलो वजन घटाया, और अब तो उनकी फिटनेस देखकर लोग कह रहे हैं, ये तो 30 साल के जैसे दिखने लगे हैं। उन्होंने खुद भी इंटर्व्यू में बताया कि वेट लॉस के बाद 30 जैसा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन किसी जादू से नहीं हुआ, बल्कि छोटे-छोटे लेकिन असरदार बदलावों से उन्होंने खुद को बदला। चलिए जानते हैं उनके वजन घटाने का असली राज।
8 महीने में किया खुद को ट्रांसफॉर्म
फरदीन खान ने खुद बताया था कि उन्होंने करीब 103 किलो से वजन घटाकर 78 किलो कर लिया। ये कोई आसान सफर नहीं था, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि अब से हेल्दी लाइफ जीनी है। धीरे-धीरे डाइट और रूटीन में बदलाव किया, और नतीजा सबके सामने है। एक्टर ने अपने एक इंटर्व्यू में बताया था कि शुरुआती 6 महीनों में ही उन्होंने 18kg तक वजन घटा लिया था। उसके बाद भी वह आगे बढ़ते रहे और कुछ ही महीनों में 25 किलो तक वजन घटा लिया।
वेट लॉस के लिए छोड़ी ये बुरी आदत
एक्टर का कहना है कि उनका वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण शराब थी। जब उन्होंने शराब से दूरी बनाई, तो उनका शरीर अपने आप हल्का महसूस करने लगा। नींद बेहतर हुई, भूख कंट्रोल में आई और फिटनेस पर फोकस करना आसान हो गया।
खाने में किया स्मार्ट बदलाव
उन्होंने बताया कि उन्होंने खाने-पीने में बहुत सिंपल बदलाव किए। प्रोसेस्ड और ऑयली चीजें कम कीं और हेल्दी, घर का बना खाना शुरू किया। समय पर खाना, पानी ज्यादा पीना और रात में जल्दी सोना उनके नए रूटीन का हिस्सा बन गया।
एक्सरसाइज बनी रोज की आदत
फरदीन खान ने कोई हैवी जिम प्लान नहीं अपनाया। उन्होंने सिंपल वर्कआउट से शुरुआत की जैसे वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और स्ट्रेचिंग। सबसे जरूरी बात ये थी कि वो रेगुलर रहे। लगातार इस तरह का रूटीन फॉलो करने से उन्हें बॉडी में फर्क महसूस होने लगा, साथ ही शरीर में एनर्जी का लेवल भी बढ़ गया।
पॉजिटिव सोच ने दिया मोटिवेशन
फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ फर्दीन ने मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखा। उन्होंने खुद को पॉजिटिव माहौल में रखा, स्ट्रेस को हैंडल करना सीखा और हर दिन खुद को मोटिवेट किया। यही वजह है कि उन्होंने उम्र की परवाह किए बिना खुद को इतना बदल लिया।
51 की उम्र में 30 जैसा लुक
फरदीन खान का ट्रांसफॉर्मेशन ये बताता है कि अगर इरादा हो तो उम्र सिर्फ एक नंबर है। उन्होंने शराब छोड़ी, हेल्दी खाना शुरू किया, रेगुलर एक्सरसाइज की और खुद पर भरोसा रखा। आज भले ही वह 51 के हो गए हैं, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह तो बस 30 के हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
