Family Health and Fitness Day: गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए आराम, खेलकूद और नई एक्टिविटीज को सीखने का समय होती हैं। लेकिन यही समय उनकी सेहत और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का भी सबसे अच्छा अवसर होता है। बदलता मौसम, तेज गर्मी और खानपान में लापरवाही बच्चों को जल्दी बीमार बना सकती है। ऐसे में यदि माता-पिता कुछ आसान आदतों को बच्चों की लाइफस्टाइल में शामिल कर दें, तो उनकी इम्यूनिटी पावर बेहतर हो सकती है और वे पूरे साल ज्यादा फिट और एक्टिव रह सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की इम्यूनिटी (Child Health) बूस्ट करने के कारगर तरीके।
गर्मी में कैसे बढ़ाएं बच्चों की इम्यूनिटी
हेल्दी नाश्ते से दिन की शुरुआत
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में डाइट सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुबह के नाश्ते में ताजे फल, दूध, दही, अंकुरित अनाज और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इसके अलावा आम, तरबूज, खरबूजा, लीची और पपीता जैसे मौसमी फल विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।
जंक फूड से दूर रखें
छुट्टियों में बच्चे अक्सर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड की मांग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें ज्यादा खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए घर पर बने हेल्दी स्नैक्स, फ्रूट चाट जैसी चीजों बच्चों की जंक फूड की क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: मेवे खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, कच्चे या भुने नट्स चुनने में ना करें गलती
फिजिकल एक्टिविटी जरूर कराएं
आजकल छुट्टी के दिनों में भी बच्चों का ज्यादा समय मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स में बीतता है। इससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। इसिलए गर्मी की छुट्टियों में आप उन्हें रोजाना कम से कम एक घंटा किसी न किसी तरह की आउटडोर या इंडोर फिजिकल एक्टिविटी में जरूर शामिल करें। इससे शरीर मजबूत होता है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।
फैमिली फिटनेस चेलेंज
हर साल 13 मई को मनाए जाने वाले फैमिली हेल्थ एंड फिटनेस डे का उद्देश्य भी यही है कि पूरा परिवार मिलकर हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करे। इसके लिए आप बच्चों के साथ सुबह की वॉक, साइक्लिंग, योग या पार्क में खेलना जैसी चीजों को शामिल कर सकते है। ये बच्चों के लिए मजेदार और फायेदमंद दोनों होगा।
हाइड्रेशन का ध्यान रखें
गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी निकल जाता है। बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए याद दिला रहें। इसके साथ ही आप इन दिनों में बच्चों को नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और होममेड शरबत भी बनाकर दे सकते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: क्या ऑफिस का एसी आपको धीरे-धीरे कर रहा बीमार, जानें कौन से लक्षण नहीं करने इग्नोर और कैसे होगा बचाव
नींद का भी जरूर रखें ध्यान
एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार 8 से 10 घंटे की नींद जरूर मिलनी चाहिए। दरअसल नींद शरीर को रिकवर होने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करती है। इसलिए ध्यान रखें कि छुट्टियों में आपके बच्चे कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी कर लें।
योग और मेडिटेशन आदत लगाएं
ध्यान रहे कि इम्यूनिटी केवल फिजिकल हेल्थ से नहीं जुड़ी होती, बल्कि इसमें मानसिक स्वास्थ्य भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपने बच्चों को इन छुट्टियों के दिनों में सिंपल योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन की आदत डलवाएं। ये न केवल उनकी मेंटल फिटनेस को बूस्ट करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
Family Health and Fitness Day के अवसर पर इन आदतों को अपनाकर न केवल आपके बच्चे बल्कि आपका पूरा परिवार अपनी सेहत को फिट बनाए रख सकता है। इसलिए याद रखें कि ये गर्मी की छुट्टियां बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का बेहतरीन मौका हैं।
