हेल्थ

रात में सोने से पहले दूध में घोलकर पी लें ये देसी चीज, सालों से चली आ रही कब्ज की समस्या होगी खत्म, पेट खुलकर होगा साफ

Home Remedies for Constipation : कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको रात में दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पीना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपकी कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आइए जानते हैं 4 ऐसे चीज जो दूध के साथ पीने से आपकी कब्ज की समस्या खत्म हो जाएगी।

Image

home remedies for constipation

Photo : iStock

आज के समय में खानपान और लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। खानपान, लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज की कमी, कम पानी पीना और ज्यादा तनाव लेना ये कुछ ऐसे सामान्य कारण है कि जो कब्ज की मुख्य वजह बनते हैं। यदि आपको कब्ज हो जाए तो आपका मल काफी सख्त हो जाता है, जिससे प्रभावित व्यक्ति को मल त्याग करते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहती है, तो आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कब्ज से छुटकारा दिलाने के लिए बाजार में तमाम तरह की दवाइयां और चूर्ण मौजूद हैं। लेकिन आज हम आपको इससे छुटकारा दिलाने के लिए कुछ शानदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दूध में कुछ चीजें मिलाकर पीने से कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीज - Home Remedies for Constipation in Hindi

1. इसबगोल (Milk And Isabgol For Constipation)

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रात में दूध में इसबगोल मिक्स करके पी सकते हैं। इसबगोल में मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा इसे हमारी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में रामबाण बनाती है।

2. मुनक्का (Milk And Raisins For Constipation)

दूध और मुनक्का का मिश्रण हमारी पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप 1 गिलास दूध में 8-10 मुनक्का डालकर उबालें और रात में सोने से पहले इसे पिएं। सुबह आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

3. घी (Milk And Ghee For Constipation)

दूध और घी का मिश्रण हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही यह हमारी कब्ज की समस्या के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको 1 गिलास दूध में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर सोने से पहले पीना चाहिए।

4. गुड़ (Milk And Jaggery For Constipation)

दूध और गुड़ का सेवन करना हमारी कब्ज को खत्म करने के लिए कारगर साबित हो सकता है। गुड़ में मौजूद एंजाइम हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले 1 टुकड़ा गुड़ का सेवन दूध के साथ करें। आपकी कब्ज हमेशा के लिए खत्म होगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article