Midnight Craving: कई बार रात को डिनर करने के बावजूद मिडनाइट क्रेविंग होने लगती है। हैवी खाना खाने के बाद भी आधी रात को तेज भूख लग जाती है जिसकी वजह से कई बार रातों को नींद भी नहीं आती है। मिडनाइट क्रेविंग के वक्त हमारा मन करता है जो मिल जाए उसे ही खा लें। लेकिन आधी रात को कुछ भी खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप मिडनाइट क्रेविंग के दौरान खा सकते हैं। ये आपकी भूख मिटाने के साथ साथ सेहत को भी कई फायदे पहुंचाएगा।
आधी रात को भूख लगने पर क्या खाएं?
अखरोट
मिडनाइट क्रेविंग होने पर अखरोट का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद दिलाने में मददगार साबित होता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है। रात को अखरोट का सेवन करने से दिमाग और पेट दोनों स्वस्थ्य रहता है।
ग्रीक योगर्ट
मिडनाइट क्रेविंग होने पर आप ग्रीक योगर्ट का भी सेवन कर सकते हैं। ये पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के साथ साथ ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
पॉपकॉर्न
आधी रात को भूख लगने पर आप पॉपकॉर्न का भी सेवन कर सकते हैं। सेहत को ध्यान में रखते हुए बाजार में मिलने वाले पॉपकॉर्न का सेवन ना करें। घर पर खुद पॉपकॉर्न तैयार करें और फिर आनंद लें।
