हेल्थ

पॉल्यूशन की वजह से आंखों में महसूस हो रही है जलन, तो बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 31, 2023, 07:36 AM IST

How to Protect Eye from Pollution: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से वायु प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। जिसका असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ, गले में खर्राश, फेफड़ों की बीमारियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन भी महसूस हो रही है।

Image

How to Protect Eye from Pollution

How to Protect Eye from Pollution: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से वायु प्रदूषण बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। जिसका असर स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ, गले में खर्राश, फेफड़ों की बीमारियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन भी महसूस हो रही है। ऐसे में आंखों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोगों को इस मौसम में आंखों में खुजली, जलन और लाली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप भी आंखों में जलन की समस्या से परेशान हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर इस समस्या से बचाव कर सकते हैं।

आंखों की जलन से बचने के आसान टिप्स

धूल -मिट्टी से बचाव करें

आंखों में जलन की समस्या से बचने के लिए आप धूल -मिट्टी से बचाव करें। धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से आंखों में जलन, आंखों से पानी आना और अन्य समस्याएं होने लगती है। ऐसे में धूल-मिट्टी से बचने के लिए धूप का चश्मा जरूर लगाएं।

साफ पानी से आंखों की सफाई करें

कई बार धूप वाला चश्मा लगाने के बावजूद आंखों में धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। इस वजह से आंखों में जलन या खुजली होने लगती है। इसलिए रोजाना आंखों को साफ पानी से धोएं। इससे आंखों से गंदगी बाहर निकल जाएगी।

गंदे हाथों से न छूएं

गंदे हाथों से आंखों को छूने से बचें। इससे इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इसलिए हाथों को साबून से अच्छे से साफ करें तभी आंखों को छूएं।

आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें

प्रदूषण की वजह से आंखें ड्राई होने लगती है जिसकी वजह से भी आंखों में जलन, आंखों से पानी आने जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में आंखों में आई ड्रॉप डालें। इससे आंखों को नमी बरकरार रहेगी और ड्राईनेस की समस्या निजात मिलेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article