हेल्थ

सालों से बिना ये चीज खाएं जीवन गुजार रही हैं हेमा मालिनी, आप भी नोट करें फायदे

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी 75 की उम्र में भी बेहद खूबसूरत और फिट लगती हैं, जिसके पीछे का कारण उनकी डाइट और लाइफस्टाइल है। फिटनेस और हेल्थ को लेकर हेमा जी काफी फोकस रहती हैं। यहां देखें हेमा मालिनी का डाइट प्लान और वजन कंट्रोल करने फिट रहने के लिए उन्होंने डाइट में क्या खास बदलाव किए हैं।

Image

Dream girl hema malini eats honey instead of sugar know hema malini diet plan shakkar ke nuksan sugar substitute

Hema Malini No sugar diet: हेल्दी जीवन जीने के लिए नियमित डाइट और लाइफस्टाइल पर पूरा फोकस करना जरूरी है, तभी आप एक उम्र के बाद स्वस्थ्य रह पाएंगे। ऐसे में 75 की हुईं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की डाइट और लाइफस्टाइल से कुछ मुख्य बातें सीखना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। हेमा जी अपने आप को 75 की उम्र में भी इतना फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग करतीं हैं, पैदल चलती हैं, डांस करतीं हैं और काफी एक्टिव जिंदगी जीना पसंद करती हैं। एक्टिवनेस के साथ साथ हेमा जी डाइट का भी बड़ा ही ख्याल रखती हैं, बता दें वे एकदम शुद्ध शाकाहारी हैं और मांस-मछली जैसी कोई भी चीज उनसे कोसों दूर रहती हैं। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं, तो यहां देखें हेमा मालिनी का डाइट प्लान क्या है।

हेमा मालिनी डाइट प्लान, Hema Malini Diet Plan

खूबसूरती, फिगर और हेल्थ को मेन्टेन करके रखने के लिए हेमा मालिनी नियमित डाइट का पालन करतीं हैं। ऐसे में हेमा जी सिर्फ वही खाना खातीं हैं, जो वजन न बढ़ाता हो और एकदम लो कैलोरी हो। हेमा जी सुबह सबसे पहले उठकर गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीतीं हैं। साथ ही साथ सुबह वे किसी तरह का भी हैवी नाश्ता करना भी अवॉइड करती हैं। वहीं हेमा जी दिन भर में फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खातीं हैं, जो पोषण से भरपूर होती हैं और जिनमें कैलोरीज काफी कम होती हैं। वहीं बता दें कि लगभग 20 सालों से हेमा जी एक खास डाइट पर हैं, जिसमें उन्होंने शक्कर त्याग दी है।

Hema Malini No Sugar diet

फिट रहने के लिए हेमा मालिनी ने करीब 20 सालों से शक्कर को हाथ तक नहीं लगाया है। चाय में भी वे गुड और शहद डालकर पीतीं हैं, ताकि हल्की सी मिठास बनी रहे। अगर आप वेट कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको भी बेशक शक्कर से थोड़ी दूरी बना ही लेनी चाहिए। खासतौर से अगर आप पहले से ही डायबिटीज या दिल आदि से जुड़ी किसी बीमारी के बिगड़ने से बचना चाहते हैं, तो फिर तो आपको डाइट से शुगर हटा ही देनी चाहिए। इस लो कार्ब डाइट से आपको कई तरह के फायदे भी मिलते हैं -

Benefits of No sugar Diet

1. डाइट में शक्कर का सेवन नहीं करने से वजन कंट्रोल में रहता है। वहीं अगर आप मोटापे का शिकार हैं, तो फिर तो आपको शक्कर से दूर ही रहना चाहिए।

2. शक्कर नहीं खाने से दांत की सुरक्षा होती है, साथ ही साथ आपकी पूरी ओरल हेल्थ भी दुरुस्त रहती है।

3. नो शुगर डाइट लेने से आपके हार्ट और लीवर पर भी बहुत अच्छा असर होता है।

4. त्वचा की सूजन, गर्दन का कालापन, कील, मुंहासे आदि भी शक्कर का सेवन छोड़ने से ठीक हो सकते हैं।

5. डायबिटीज तो शक्कर न खाने से कंट्रोल में रहती ही है, शुगर छोड़ने से कई स्थितियों में आपको डिप्रेशन की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए हेमा जी सालों से नो शुगर डाइट फॉलों कर रही हैं। जिसमें वे शक्कर के बदले ज्यादतर शहद का इस्तेमाल करती हैं, बता दें कि शहद आपके पूरे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी हो सकती है। शहद का सेवन कर आप खांसी, जुकाम, कमजोर इम्यूनिटी, वेट लॉस, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों को भी एकदम ठीक कर सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम... और देखें

End of Article