Monsoon Health Tips 2023: मानसून के दिनों मौसम में लगातार बदलाव आते हैं, ऐसे में हमारी इम्युनिटी बेहद कमजोर हो जाती है। इस मौसम में सेहत के साथ-साथ अगर डाइट का ध्यान न रखा जाये तो हम बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बारिश के दिनों हेल्दी फूड्स न खाने के कारण सेहत को नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे में जंक फूड्स के साथ-साथ कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनके सेवन से परहेज करना चाहिए। यदि आपने इन सब्जियों का सेवन किया तो बीमार होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
कच्ची सब्जियों के सेवन से परहेज करें
ज्यादातर लोग खाने के साथ सलाद खाते हैं। सलाद में कई ऐसी सब्जियां होती हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। हालांकि, बारिश के मौसम में इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे में कच्ची सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।
बरसात के मौसम में मशरूम खाने से बचें
बरसात के मौसम में मशरूम खाना मना है। बरसात में जमीन पर कई प्रकार के गंदे बैक्टेरिया और वायरस मौजूद हो सकते हैं और मशरूम जमीन के बहुत करीब उगते हैं। ऐसे में इस बात की काफी संभावना है कि बारिश के मौसम में मौजूद बैक्टीरिया मशरूम में प्रवेश कर सकते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों से बचें
हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट आपको हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन मानसून में इन सब्जियों से थोड़ी दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि बरसात के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लगने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ सब्जियों से दूरी बना लेनी चाहिए। हरी सब्जियों में आपको पत्तागोभी, पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
