हेल्थ

बरसात में शुगर के मरीजों के जरूरी है मौसम के अनुसार खानपान, डॉक्टर से जानें मानसून में कैसी हो डायबिटीज रोगियों की डाइट

Diet Tips For Diabetes Patients: शुगर के मरीजों को बरसात के मौसम में खानपान को लेकर अपना बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर बरसात में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में डॉक्टर से जानें शुगर के मरीजों के लिए कुछ जरूरी सावधानियां..

Image

Diet Tips For Diabetes Patients

Diet Tips For Diabetes Patients: बरसात के मौसम में आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि लोग तला-भुना काफी अधिक खाते हैं। इस दौरान चाट-पकौड़ी की भी लोग खूब आनंद लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि शुगर के मरीजों के लिए बरसात के मौसम में खानपान से जुड़ी जरा सी गलती है, उनके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। मानसून का मौसम आरामदायक भोजन का समय है। लेकिन शुगर के मरीजों के लिए इस दौरान गर्म, मसालेदार और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेना बहुत नुकसानदेह हो सकता है।

इस दौरान यह सलाह दी जाती है कि डायबिटीज रोगी चाट आइटम, स्ट्रीट फूड और मिठाइयों जैसे हाई कैलोरी और कार्ब वाले फूड्स से दूर रहें, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, भी बरसात के मौसम में शुगर के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, जिनके बारे में जानने के लिए हमने डॉ. अनंत कृष्णन से बात की, जो चेन्नई के प्रशांत हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और डायबेटोलॉजिस्ट हैं।

शुगर के मरीज बरसात के मौसम में अपनाएं ये डाइट टिप्स - Diet Tips For Diabetes Patients To Stay Healthy In Monsoon In Hindi

डॉ. अनंत के अनुसार, मानसून के मौसम में कच्चे भोजन का सेवन विशेष रूप से जोखिम भरा हो सकता है। कच्ची सब्जियां और फल बैक्टीरिया, वायरस या परजीवियों से दूषित हो सकते हैं, जिससे संक्रमण हो सकता है और डायबिटीज को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है। डाइट में प्रतिबंधों के अलावा, मानसून के मौसम के दौरान डायबिटिक न्यूरोपैथी के प्रबंधन के महत्व पर भी जोर दिया जाना चाहिए। गीला और आर्द्र वातावरण नर्व डैमेज को बढ़ा सकता है, जिससे दर्द, सुन्नता और झुनझुनी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद के लिए लगातार खाने का शेड्यूल बनाए रखना आवश्यक है, तब भी जब खराब मौसम के कारण दैनिक आदतें बाधित हो सकती हैं। घर के अंदर स्ट्रेचिंग करना या योग करना हल्के व्यायाम के कुछ ऐसे उदाहरण हैं जो ब्लड फ्लो को बढ़ा सकते हैं और ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।

मानसून के मौसम में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान

  • संक्रमण से बचने और फूड सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए मानसून से संबंधित तापमान और आर्द्रता में उतार-चढ़ाव के दौरान कच्चे या अधपके भोजन से परहेज करना महत्वपूर्ण है।
  • कम ग्लाइसेमिक-इंडेक्स वाले फूड्स जैसे साबुत अनाज, सब्जियां और फल आदि का विकल्प चुनें।
  • बरसात के मौसम में जल जनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, स्वच्छ पेयजल से हाइड्रेटेड रहें।
  • पैरों की नियमित जांच और उचित देखभाल से डायबिटीज से संबंधित न्यूरोपैथी को मैनेज करने पर ध्यान दें।
  • न्यूमोकोकल रोग की रोकथाम के लिए फ्लू और निमोनिया के खिलाफ टीका लगवाना महत्वपूर्ण है।
  • ऐसे कपड़े पहनें जो सांस लेने योग्य और नमी सोखने वाले हों। ये मानसून के मौसम में त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं। इन्हें नमी वाले मौसम में आसानी से सुखाया जा सकता है।
  • पैरों को गीला होने से बचाने के लिए वाटरप्रूफ या वॉटर रेजिस्टेंट जूते चुनें
  • फंगल संक्रमण को रोकने के लिए जूते, मोजे, तौलिये और नेल कटर जैसी जैसी चीजों को साझा करने से बचें।
  • चोट से बचने के लिए बंद पैर के जूते पहनना शुगर के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।
इन सरल टिप्स की मदद से बरसात के मौसम में डायबिटीज के मरीज स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही, वे अपने स्वास्थ्य और कल्याण को बनाए रखते हुए मानसून के मौसम की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं।
Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article